मासूम बच्चों संग लिपटा मां का शव देवास पहुंचा:15 दिन पहले ही गांव से खुशी-खुशी गए थे; सुबह इंदौर में हुए हादसे में गई जान

मासूम बच्चों संग लिपटा मां का शव देवास पहुंचा:15 दिन पहले ही गांव से खुशी-खुशी गए थे; सुबह इंदौर में हुए हादसे में गई जान

देवास जिले के उदयनगर क्षेत्र के हरमोवड़ी गांव में सोमवार को इंदौर हादसे में जान गंवाने वाली मां और उसके दो मासूम बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। यह परिवार 15 दिन पहले ही इंदौर से गांव में एक नुक्ते के कार्यक्रम में शामिल होने आया था और खुशी-खुशी वापस लौट गया था। सोमवार को हादसे में मां और दो बच्चों की मौत हो गई। इंदौर से शाम को एंबुलेंस गांव पहुंची और सबसे पहले एक साल की संतोषी तथा दो साल के रोहन के शव उतारे गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। कुछ देर बाद मां अनीता बाई का शव भी गांव पहुंचा। टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी थी
जानकारी के अनुसार, हरमोवड़ी निवासी अशोक देवड़ा पिछले कुछ वर्षों से इंदौर में रहकर एक कंपनी में काम करते थे। उनके साथ पत्नी अनीता बाई, बेटा रोहन, बेटी संतोषी और एक अन्य बेटी वैष्णवी भी रहती थी। सोमवार को सुबह यह परिवार इंदौर से कांटाफोड़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से रवाना हुआ था। इसी दौरान इंदौर में एक टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनीता बाई, बेटा रोहन 2 साल और 1 वर्ष की बेटी संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक देवड़ा और बेटी वैष्णवी घायल हो गए। गांव में रोहन और संतोषी को एक साथ अंतिम विदाई दी गई। दोनों भाई-बहन को गांव से कुछ दूरी पर एक ही जगह भूमि समाधि देकर दफनाया गया। वहीं, मां अनीता बाई का अंतिम संस्कार अलग मुक्तिधाम में किया गया। हादसे में घायल अशोक देवड़ा भी पत्नी और बच्चों की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। परिवार 15 दिन पहले खुशियों के साथ गांव से इंदौर गया था, जो अब मातम में डूबा हुआ वापस लौटा। मूल खबर पढ़िए… इंदौर में टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर,तीन की मौत:ड्राइवर को झपकी आई और बाइक पर चढ़ गया टैंकर इंदौर के धार रोड स्थित हाईलिंक कॉलोनी के सामने सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक मां और उसके दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के छह लोग (तीन वयस्क-तीन बच्चे) एक ही बाइक पर सवार होकर पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़िए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *