ओंकारेश्वर में 5 दिन तक गूंजेगा अद्वैत का संदेश:17 को CM मोहन यादव आएंगे, आचार्य शंकर प्रकटोत्सव का आयोजन

ओंकारेश्वर में 5 दिन तक गूंजेगा अद्वैत का संदेश:17 को CM मोहन यादव आएंगे, आचार्य शंकर प्रकटोत्सव का आयोजन

आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर ओंकारेश्वर में 17 से 21 अप्रैल तक आचार्य शंकर प्रकटोत्सव के तहत 5 दिनी एकात्म पर्व का आयोजन होगा। संस्कृति विभाग और आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास का यह आयोजन मांधाता पर्वत स्थित एकात्म धाम में होगा। जिसमें देशभर के संत, विद्वान और कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस दौरान द्वारका पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, पद्मश्री निवेदिता भिड़े और स्वामी शारदानंद सरस्वती सहित कई संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे। महोत्सव के दौरान अद्वैतामृतम् विमर्श श्रृंखला में अद्वैत वेदांत की विभिन्न परंपराओं और समकालीन विषयों पर चर्चा होगी। 17 अप्रैल को अद्वैत एवं जैन दर्शन पर संवाद होगा, जबकि 18 अप्रैल को रामकृष्ण मिशन, सिख परंपरा और पर्यावरण जैसे विषयों पर विचार रखे जाएंगे। 19 अप्रैल को अद्वैत और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्विक शांति और भारतीय सांस्कृतिक एकता जैसे आधुनिक विषयों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। 20 अप्रैल को चिन्मय मिशन के योगदान पर चर्चा होगी। संस्कृति और कला का संगम पांच दिनों तक हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। 17 अप्रैल को जयतीर्थ मेवुंडी का शास्त्रीय गायन और शुभदा वराडकर का ओडिसी नृत्य होगा। 18 अप्रैल को जसलीन कौर की गुरुवाणी और पद्मजा सुरेश का भरतनाट्यम, 19 अप्रैल को पार्वती बाउल और रमा वैद्यनाथन की प्रस्तुतियां होंगी। इसी तरह, 20 को कर्नाटक संगीत और भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी जाएगी, जबकि समापन दिवस 21 अप्रैल को पद्मश्री हेमंत चौहान की निर्गुण वाणी और मणिपुरी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 700 युवा बनेंगे ‘शंकरदूत’ 21 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पंचमी पर नर्मदा तट पर सुबह 6 बजे दीक्षा समारोह आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के 700 से अधिक युवाओं को ‘शंकरदूत’ के रूप में दीक्षा दी जाएगी। इसी दिन मुख्य समारोह में अद्वैत वेदांत के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती और गौतम पटेल को सम्मानित किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *