अशोकनगर में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत:टहनियां काटते समय संतुलन बिगड़ा, बेटे को उतारकर खुद चढ़ा था

अशोकनगर में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत:टहनियां काटते समय संतुलन बिगड़ा, बेटे को उतारकर खुद चढ़ा था

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र के लहदपुर गांव में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। मृतक का नाम 41 वर्षीय राजेश पुत्र नत्थू लाल प्रजापति है। वह अपने घर के पास खैर के पेड़ पर लकड़ियां काट रहा था। जानकारी के अनुसार, पहले राजेश का बेटा पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां काट रहा था। राजेश ने उसे नीचे उतार दिया और खुद लगभग 10-12 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर पेड़ की टहनियां काटने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे गिर गया। गिरने से राजेश के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया की घरेलू काम के लिए लड़कियां काट रहे थे तभी हादसा हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *