गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के नीमटोला अमुवार गांव में एक आदिवासी युवक का शव बरामद हुआ है। 45 वर्षीय बाबू जी हंसदा की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजन घर के पीछे खेत की ओर गए थे, जहां उन्होंने बाबू जी हंसदा का शव पड़ा देखा। परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि नीमटोला में घर के पीछे खेत से शव बरामद किया गया है। मृतक के गले और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।मामले में आगे की जांच और अनुसंधान जारी है। गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के नीमटोला अमुवार गांव में एक आदिवासी युवक का शव बरामद हुआ है। 45 वर्षीय बाबू जी हंसदा की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजन घर के पीछे खेत की ओर गए थे, जहां उन्होंने बाबू जी हंसदा का शव पड़ा देखा। परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि नीमटोला में घर के पीछे खेत से शव बरामद किया गया है। मृतक के गले और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।मामले में आगे की जांच और अनुसंधान जारी है।


