जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र की नीलदिही ग्वाला बस्ती में बुधवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया और करीब 8 लाख रुपए के गहने तथा अन्य कीमती सामान चुरा लिए। बदमाशों ने सुशील सिंह और अवधेश सिंह के मकानों में सेंध लगाई। उन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि घर के कुल 6 कमरों के ताले तोड़े। इसके साथ ही, 6 अलमारियों के लॉक भी तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के गहनों समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मुख्य गेट का ताला भी काटा गया था। अवधेश सिंह ने बताया कि उनका परिवार पिछले एक सप्ताह से गोलमुरी की नामदा बस्ती स्थित अपने दूसरे घर में रह रहा था। इस कारण ग्वाला बस्ती स्थित मकान खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तो उन्हें चोरी का पता चला। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और हर कमरे व अलमारी के ताले टूटे हुए थे। परिवार के अनुसार, घर में नकदी नहीं थी, लेकिन सोने-चांदी के गहने रखे थे, जो चोरी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इतनी बड़ी चोरी की वारदात के बावजूद किसी को भनक न लगने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। बस्तीवासियों ने रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र की नीलदिही ग्वाला बस्ती में बुधवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया और करीब 8 लाख रुपए के गहने तथा अन्य कीमती सामान चुरा लिए। बदमाशों ने सुशील सिंह और अवधेश सिंह के मकानों में सेंध लगाई। उन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि घर के कुल 6 कमरों के ताले तोड़े। इसके साथ ही, 6 अलमारियों के लॉक भी तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के गहनों समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मुख्य गेट का ताला भी काटा गया था। अवधेश सिंह ने बताया कि उनका परिवार पिछले एक सप्ताह से गोलमुरी की नामदा बस्ती स्थित अपने दूसरे घर में रह रहा था। इस कारण ग्वाला बस्ती स्थित मकान खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तो उन्हें चोरी का पता चला। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और हर कमरे व अलमारी के ताले टूटे हुए थे। परिवार के अनुसार, घर में नकदी नहीं थी, लेकिन सोने-चांदी के गहने रखे थे, जो चोरी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इतनी बड़ी चोरी की वारदात के बावजूद किसी को भनक न लगने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। बस्तीवासियों ने रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।


