मक्के के खेत से मिला महिला का शव:किशनगंज में घास काटने के लिए घर से निकली थी, हत्या की आशंका

मक्के के खेत से मिला महिला का शव:किशनगंज में घास काटने के लिए घर से निकली थी, हत्या की आशंका

किशनगंज में बुधवार की रात मक्के की खेत से महिला का शव बरामद हुआ है। घटना पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र के बालूबाड़ी गांव की है। मृतका की पहचान अंसार आलम की पत्नी बालूबाड़ी निवासी सनवरी खातून (40) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि सनवरी खातून शाम में अपने घर से घास काटने के लिए निकली थी। जब महिला काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन ने छानबीन शुरू कर दी। काफी देर तक छानबीन करने के बाद उन्होंने मक्के के खेत में महिला को मृत पाया। इधर देर रात शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। परिजन और स्थानीय हत्या की आशंका जता रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव पर चोट के नहीं मिले निशान अर्राबारी थाना के थाना अध्यक्षा कनक लता ने बताया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुवार सुबह भेज दिया है। प्रथम दृष्टया शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस की टीम और एडीपीओ मंगलेश कुमार पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। इधर इस घटना के बाद परिजनों के साथ साथ इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। किशनगंज में बुधवार की रात मक्के की खेत से महिला का शव बरामद हुआ है। घटना पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र के बालूबाड़ी गांव की है। मृतका की पहचान अंसार आलम की पत्नी बालूबाड़ी निवासी सनवरी खातून (40) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि सनवरी खातून शाम में अपने घर से घास काटने के लिए निकली थी। जब महिला काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन ने छानबीन शुरू कर दी। काफी देर तक छानबीन करने के बाद उन्होंने मक्के के खेत में महिला को मृत पाया। इधर देर रात शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। परिजन और स्थानीय हत्या की आशंका जता रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव पर चोट के नहीं मिले निशान अर्राबारी थाना के थाना अध्यक्षा कनक लता ने बताया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुवार सुबह भेज दिया है। प्रथम दृष्टया शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस की टीम और एडीपीओ मंगलेश कुमार पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। इधर इस घटना के बाद परिजनों के साथ साथ इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *