बरनाला के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप; प्रशासन और पुलिस ने कक्षाओं की ली तलाशी

बरनाला के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप; प्रशासन और पुलिस ने कक्षाओं की ली तलाशी

बरनाला के तीन प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस विभाग तुरंत सक्रिय हो गए। जानकारी के अनुसार, व्यास विद्यालय, आर्यभट्ट विद्यालय और टंडन अंतरराष्ट्रीय विद्यालय को एक धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी भारी बल के साथ तीनों विद्यालयों में पहुंचे। विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अभिभावकों का स्कूलों के बाहर लगा जमावड़ा बम की धमकी की खबर फैलते ही शहर में फैलते ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालयों के बाहर जमा हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह ईमेल किसी शरारती तत्व की अफवाह भी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा के लिए स्कूल के बाहर एंबुलेंस तैनात सभी बच्चों को स्कूलों से बाहर निकाल लिया गया है और परिसरों की जांच जारी है। किसी को भी स्कूलों के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। सुरक्षा के लिए स्कूल के बाहर एंबुलेंस भी तैनात की गई है। प्रशासन ने आम जनता और अभिभावकों से संयम बनाए रखने की अपील की है ताकि व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए और जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए भी आ रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *