मथुरा डीएम ने नौ एसडीएम के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन, सुशील कुमार सिंह को भेजा गया गोवर्धन

मथुरा डीएम ने नौ एसडीएम के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन, सुशील कुमार सिंह को भेजा गया गोवर्धन

Change in jurisdiction of Deputy District Magistrate: मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उप जिलाधिकारी के कार्यक्षेत्र में बड़ा परिवर्तन किया है। ‌जिसमें उप जिलाधिकारी न्यायिक, अपर उप जिला अधिकारी प्रथम मथुरा, उप जिलाधिकारी न्यायिक छाता, डिप्टी कलेक्टर मथुरा, डिप्टी कलेक्टर वृंदावन, मथुरा, महावन, गोवर्धन आदि क्षेत्र प्रभावित है। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में बताया है कि तत्काल प्रभाव से यह स्थानांतरण किया जा रहा है। आदेश पत्र में यह भी बताया गया है कि आवंटित किए गए कार्यों का निस्तारण कौन करेगा?

आवंटित किए गए कार्यों पर भी दिए गए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मथुरा की जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने  अपने आदेश में कहा है कि आदेश कुमार के आवंटित सभी कार्य डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार, सुशील कुमार सिंह को पूर्व में आवंटित किए गए सभी कार्य डिप्टी कलेक्टर मथुरा राजकुमार चौधरी, राजकुमार चौधरी के लिए पूर्व में आवंटित किए गए सभी कार्य अपर उप जिला अधिकारी द्वितीय मथुरा कंचन, उषा सिंह को पूर्व में आवंटित किए गए सभी कार्य अपर उप जिलाधिकारी प्रथम प्रजाक्ता त्रिपाठी और सुशील कुमार को पूर्व में आवंटित किए गए सभी कार्य डिप्टी कलेक्टर मथुरा राघवेंद्र शर्मा निस्तारित करेंगे।

इनका हुआ स्थानांतरण

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने उप जिलाधिकारी न्यायिक मथुरा सुशील कुमार सिंह को उप जिलाधिकारी गोवर्धन बनाया है। जबकि अपर उप जिलाधिकारी प्रथम मथुरा उषा सिंह को उप जिलाधिकारी महावन और उप जिलाधिकारी न्यायिक छाता आदेश कुमार को उप जिलाधिकारी मथुरा, डिप्टी कलेक्टर मथुरा अखिलेश कुमार को उप जिलाधिकारी न्यायिक छाता के पद पर भेजा गया है।

राजकुमार चौधरी को भेजा गया उप जिलाधिकारी न्यायिक मथुरा के पद पर

जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृंदावन राजकुमार चौधरी को उप जिलाधिकारी न्यायिक मथुरा और अपर नगर मजिस्ट्रेट वृंदावन के पद पर भेजा गया है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार को उप जिलाधिकारी न्यायिक मॉट, उप जिलाधिकारी कंचन को अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय मथुरा के पद पर भेजा गया है। ‌

प्रजाक्ता त्रिपाठी का भी स्थानांतरण

उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्रजाक्ता त्रिपाठी को अपर उप जिलाधिकारी प्रथम मथुरा बनाया गया है। उप जिलाधिकारी न्यायिक मॉट राघवेंद्र शर्मा को डिप्टी कलेक्टर मथुरा बनाया गया है। इसकी जानकारी आगरा मंडल के कमिश्नर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, मुख्य विकास अधिकारी मथुरा को भी भेजा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *