‘बच्चे के लिए सो भी सकती हूं’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ की अकल आई ठिकाने तो लोगों ने रखी बड़ी मांग, हाथ जोड़कर मांगी माफी

‘बच्चे के लिए सो भी सकती हूं’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ की अकल आई ठिकाने तो लोगों ने रखी बड़ी मांग, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Vada Pav Girl Truth Exposed Controversy: दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए अब मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो ना बनाने का वादा किया है। चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगी। हालांकि लोगों ने उन्हें पुराने बयानों और विवादों के लिए भी माफी मांगने के लिए कहा। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

‘वड़ा पाव गर्ल’ ने मांगी माफी (Vada Pav Girl Truth Exposed Controversy)

वीडियो शेयर करते हुए ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने अब माफी मांगते हुए कहा है कि आज के बाद वो किसी भी मुस्लिम लड़के के साथ नजर नहीं आएगी। वड़ा पाव गर्ल की मानें तो वो एक मुस्लिम लड़के के साथ नजर आ रही थी। वो वीडियोज बना रही थीं लेकिन अब उन्होंने फैसला किया है कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगी। वड़ा पाव गर्ल ने माथे पर तिलक लगाते हुए अब इस बात को स्वीकार किया है कि उनके लिए धर्म सबसे आगे है। वो सभी धर्मों का सम्मान जरूर करती हैं लेकिन वो सनातनी ही हैं और हमेशा वो ही रहेंगी।

पुराने बयानों के चलते लोगों ने साधा निशाना (Vada Pav Girl Truth Exposed Controversy)

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई लोगों का कहना है कि चंद्रिका को अब अपनी गलती का एहसास हो ही गया है तो वो क्यों ना अब सैफी के साथ शेयर की गई अपनी सभी तस्वीरों को अब हटा दें। वड़ा पाव गर्ल के माफी वाले वीडियो पर कुछ यूजर्स ने उन्हें पुराने बयानों की भी याद दिलाई और साथ ही उनके लिए भी माफी मांगने की बात कही।

Vada Pav Girl Truth Exposed Controversy

वड़ा पाव गर्ल पर लोगों ने साधा निशाना

एक यूजर ने वड़ा पाव गर्ल के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘तुमने खुद बोला है कि बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती हूं। मैं सो भी सकती हूं।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘अगर अब गलती का एहसास हो ही गया है तो सभी वीडियोज डिलीट कर दो तभी समझेंगे कि आपको गलती का एहसास हो गया है।’

इसके अलावा बहुत सारे लोगों ने तो वड़ा पाव गर्ल की इसे एक और नौटंकी बता दिया। बहुत सारे लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि एक और ड्रामा शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *