औरंगाबाद में राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

औरंगाबाद| काम पर जा रहे एक साइकिल सवार राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया । जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बारुण थाना क्षेत्र में बुधवार को बारुण से डेहरी ऑन सोन को जोड़ने वाली गैमन पुल पर हुई। मृतक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के बर्डी खुर्द गांव निवासी 55 वर्षीय हीरालाल राम के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार, सुबह साइकिल से काम करने के लिए डेहरी स्थित निर्माण स्थल पर जा रहे थे। जैसे ही वह गैमन पुल पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे जितेंद्र (33 वर्ष), पप्पू (30 वर्ष) और बेटी गुड़िया (28 वर्ष) की शादी हो चुकी है। औरंगाबाद| काम पर जा रहे एक साइकिल सवार राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया । जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बारुण थाना क्षेत्र में बुधवार को बारुण से डेहरी ऑन सोन को जोड़ने वाली गैमन पुल पर हुई। मृतक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के बर्डी खुर्द गांव निवासी 55 वर्षीय हीरालाल राम के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार, सुबह साइकिल से काम करने के लिए डेहरी स्थित निर्माण स्थल पर जा रहे थे। जैसे ही वह गैमन पुल पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे जितेंद्र (33 वर्ष), पप्पू (30 वर्ष) और बेटी गुड़िया (28 वर्ष) की शादी हो चुकी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *