मार्कशीट ने मिलने से बीसीए छात्र परेशान

मार्कशीट ने मिलने से बीसीए छात्र परेशान

पलासी| दिवंगत भाजपा नेता डॉ. जागेश्वर प्रसाद ठाकुर की तीसरी पुण्यतिथि उनके निज निवास बलुआ ड्योढी गांव में मनाया गया। इस मौके पर परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजनों में शामिल पत्नी पुनीता ठाकुर, पुत्री क्रमशः कुमारी प्रतिभा, कुमारी मीनाक्षी, पुत्र सुकांत आदर्श, पुत्रवधू जीवन शबनम, पौत्री जीवन जागृति, पौत्र जीमूत वाहन आदर्श आदि शुभचिंतकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी धर्मपत्नी पुनीता ठाकुर ने बताया कि पुण्यतिथि पर 50 फलदार पेड़ लगाए गए। गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम, बैग आदि का वितरण डॉ. ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा किया गया। पुण्यतिथि में बलुआ ड्योढ़ी मंडल अध्यक्ष रामानंद साह, महेश्वर मिस्त्री, सतीश ततमा शामिल हुए। पूर्णिया| पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीसीए सत्र 2022-25 के सैकड़ों छात्र अपनी मार्कशीट के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं। पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया महिला कॉलेज, जीएलएम कॉलेज बनमनखी, डीएस कॉलेज कटिहार और डीएवी कॉलेज कटिहार में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रियंका भारती, छोटू कुमार, श्रृष्टि राज आदि छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उन्हें लंबे समय से आज-कल कहकर टरका रहा है। पूर्व में परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने 21 अप्रैल तक मार्कशीट कॉलेजों में भेजने का स्पष्ट आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित तिथि बीत जाने के बावजूद छात्रों के हाथ खाली हैं। छात्रों ने बताया कि एक बार टीआर कॉलेजों में भेजा भी गया, लेकिन उसे रहस्यमयी तरीके से वापस मंगा लिया गया, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने बताया कि कुछ अपरिहार्य तकनीकी कारणों से 21 अप्रैल तक अंक पत्र जारी नहीं किए जा सके। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि तकनीकी त्रुटियों को दूर कर लिया गया है। अब 5 मई तक हर हाल में सभी संबंधित कॉलेजों में मार्कशीट भेज दी जाएगी। छात्र अपने-अपने कॉलेज से इसे प्राप्त कर सकेंगे। पलासी| दिवंगत भाजपा नेता डॉ. जागेश्वर प्रसाद ठाकुर की तीसरी पुण्यतिथि उनके निज निवास बलुआ ड्योढी गांव में मनाया गया। इस मौके पर परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजनों में शामिल पत्नी पुनीता ठाकुर, पुत्री क्रमशः कुमारी प्रतिभा, कुमारी मीनाक्षी, पुत्र सुकांत आदर्श, पुत्रवधू जीवन शबनम, पौत्री जीवन जागृति, पौत्र जीमूत वाहन आदर्श आदि शुभचिंतकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी धर्मपत्नी पुनीता ठाकुर ने बताया कि पुण्यतिथि पर 50 फलदार पेड़ लगाए गए। गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम, बैग आदि का वितरण डॉ. ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा किया गया। पुण्यतिथि में बलुआ ड्योढ़ी मंडल अध्यक्ष रामानंद साह, महेश्वर मिस्त्री, सतीश ततमा शामिल हुए। पूर्णिया| पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीसीए सत्र 2022-25 के सैकड़ों छात्र अपनी मार्कशीट के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं। पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया महिला कॉलेज, जीएलएम कॉलेज बनमनखी, डीएस कॉलेज कटिहार और डीएवी कॉलेज कटिहार में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रियंका भारती, छोटू कुमार, श्रृष्टि राज आदि छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उन्हें लंबे समय से आज-कल कहकर टरका रहा है। पूर्व में परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने 21 अप्रैल तक मार्कशीट कॉलेजों में भेजने का स्पष्ट आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित तिथि बीत जाने के बावजूद छात्रों के हाथ खाली हैं। छात्रों ने बताया कि एक बार टीआर कॉलेजों में भेजा भी गया, लेकिन उसे रहस्यमयी तरीके से वापस मंगा लिया गया, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने बताया कि कुछ अपरिहार्य तकनीकी कारणों से 21 अप्रैल तक अंक पत्र जारी नहीं किए जा सके। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि तकनीकी त्रुटियों को दूर कर लिया गया है। अब 5 मई तक हर हाल में सभी संबंधित कॉलेजों में मार्कशीट भेज दी जाएगी। छात्र अपने-अपने कॉलेज से इसे प्राप्त कर सकेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *