लखनऊ विश्वविद्यालय के दो छात्रों ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट- जेआरएफ जून 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। जूलॉजी विभाग के एमएससी तीसरे सेमेस्टर के छात्र प्रकर्ष मनोहर ने लाइफ साइंसेज और जियोलॉजी विभाग की रिसर्च स्कॉलर सोनल शुक्ला ने अर्थ साइंसेज में ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल की है। पढ़ाई के दौरान किया क्वालीफाई प्रकर्ष ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की। परीक्षा में 67,650 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि एमएससी की पढ़ाई के साथ परीक्षा की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण था। शिक्षकों के सहयोग, नियमित रिवीजन और लगातार मेहनत से लक्ष्य हासिल किया। वहीं, सोनल शुक्ला ने पांचवें प्रयास में ऑल इंडिया सेकेंड रैंक हासिल की। अर्थ साइंसेज की परीक्षा में 4,748 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि रिसर्च के साथ परीक्षा की तैयारी में अनुशासन और टाइम मैनेजमेंट ने काफी मदद की। दोनों छात्रों ने कहा कि वे आगे भी अपने-अपने क्षेत्र में रिसर्च जारी रखना चाहते हैं।

