लखनऊ में दो रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज:महानगर-जुगौली रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे, 333 करोड़ रुपये होंगे खर्च

लखनऊ में दो रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज:महानगर-जुगौली रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे, 333 करोड़ रुपये होंगे खर्च

महानगर और जुगौली रेलवे क्रॉसिंग पर रोज लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। दोनों क्रॉसिंग पर करीब 333 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाएंगे। इनके निर्माण को राज्य सरकार और पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। जुगौली क्रॉसिंग पर 168 करोड़ रुपये होंगे खर्च लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि जुगौली रेलवे क्रॉसिंग पर 168 करोड़ रुपये की लागत से 763 मीटर लंबा आरओबी बनाया जाएगा। इससे विश्वास खंड, गोमतीनगर, लोहिया चौराहा, रवींद्रपल्ली, ब्रह्मपुरी और इंदिरानगर की ओर आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। महानगर क्रॉसिंग पर 165 करोड़ की लागत वहीं, महानगर रेलवे क्रॉसिंग पर 165 करोड़ रुपये की लागत से 813 मीटर लंबा आरओबी बनाया जाएगा। इसके बनने से महानगर, छन्नीलाल चौराहा, विवेकानंद अस्पताल, आईटी चौराहा, कपूरथला और अलीगंज समेत आसपास के इलाकों में आवागमन आसान होगा। विधायक ने कहा कि दोनों क्रॉसिंग पर आरओबी बनने से जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। इससे लोगों का समय बचेगा और शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। उन्होंने इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *