10 दिन बाद भरी एलडीए सचिव की खाली कुर्सी:पीसीएस सुशील प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

10 दिन बाद भरी एलडीए सचिव की खाली कुर्सी:पीसीएस सुशील प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में करीब 10 दिन से खाली चल रही सचिव की कुर्सी को शासन ने भर दिया है। शासन ने पीसीएस अधिकारी सुशील प्रताप सिंह को एलडीए सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति का आदेश बृहस्पतिवार रात जारी हुआ। इसके बाद शुक्रवार को सुशील प्रताप सिंह ने एलडीए पहुंचकर सचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। सुशील प्रताप सिंह एलडीए के लिए नए नहीं हैं। वह करीब एक महीने पहले तक एलडीए में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात थे। उस समय उनके पास भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक की जिम्मेदारी भी थी। करीब दो सप्ताह पहले शासन ने उनका एलडीए से तबादला कर दिया था। इसके बाद वह भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय और संस्कृति निदेशालय में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रमोशन के बाद खाली हुआ था पद एलडीए सचिव पद पर पहले विवेक श्रीवास्तव तैनात थे। करीब डेढ़ महीने पहले उनका आईएएस संवर्ग में प्रमोशन हुआ। इसके बाद शासन ने उन्हें विशेष सचिव, पशुधन विभाग के पद पर स्थानांतरित कर दिया। एक सितंबर को उन्हें एलडीए से कार्यमुक्त कर दिया गया था। इसके बाद सचिव का पद करीब 10 दिन तक खाली रहा। अब शासन ने सुशील प्रताप सिंह को दोबारा एलडीए में भेजते हुए सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, करीब चार महीने पहले गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर आए पीसीएस अधिकारी अतुल कुमार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय में अपर निदेशक बनाया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *