गोंडा में गैस एजेंसी पर घरेलू सिलेंडर लेने गए अधिवक्ता चंदन तिवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सपा चेयरमैन लाल मोहम्मद मैनेजर चंद्र प्रकाश शुक्ला सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना 19 अप्रैल की दोपहर केजीएन भारत गैस एजेंसी पर हुई। अधिवक्ता चंदन तिवारी जब सिलेंडर लेने पहुंचे, तो पहले एजेंसी मैनेजर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने उनके साथ मारपीट की है। इसके बाद एजेंसी मालिक लाल मोहम्मद और उनके छह अज्ञात साथी भी मारपीट में शामिल हो गए। इस दौरान अधिवक्ता चंदन तिवारी को चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना प्राथमिक उपचार कराया। केजीएन भारत गैस एजेंसी खरगूपुर के पूर्व सपा चेयरमैन लाल मोहम्मद की है। लाल मोहम्मद का नाम खरगूपुर थाने के पूर्व गैंगस्टर रिकॉर्ड में भी दर्ज है। मारपीट का यह वीडियो अब सामने आया है, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से दिख रही है। के खरगूपुर थाना क्षेत्र में पूर्व खरगूपुर पीड़ित अधिवक्ता चंदन तिवारी की तहरीर पर खरगूपुर थाने की पुलिस ने मैनेजर चंद्र प्रकाश शुक्ला, एजेंसी मालिक लाल मोहम्मद और छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर मारपीट, गाली-गलौज, 1200 रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना की गंभीरता को देखते हुए खरगूपुर थाने की पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है अधिवक्ताओं में भी नाराजगी है। खरगूपुर थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार और उनकी टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच का जिम्मा खरगूपुर थाने में तैनात दरोगा डोरी लाल गंगवार को सौंपा गया है। पीड़ित अधिवक्ता चंदन तिवारी ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मुकदमे में एजेंसी मैनेजर और मालिक नामजद हैं, जबकि छह अन्य आरोपी अज्ञात हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


