सिरसा डेरा सच्चा सौदा के एक कर्मचारी की एक्सीडेंट में मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 70 वर्षीय गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। देर शाम को वह डेरे से ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर लौट रहे थे। उसी वक्त रास्ते में टोयोटा गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी, जिससे सिर पर गहरी चोटें लगी। चालक मौका पाकर फरार हो गया। ऐसे में गुरमेल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक गुरमेल के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा व दो बेटियां है। वे सभी शादी-शुदा है। गुरमेल पिछले 12-13 सालों से संगत की सेवा में जुटे हुए थे। सूचना पर परिवार वाले व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानिएं पूरा मामला घटनाक्रम से जुड़ा पुलिस को दी शिकायत में शाहपुर बेगू निवासी हरदेव सिंह ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। उसके पिता गुरमेल सिंह करीब 12-13 सालों से डेरा सच्चा सौदा की मोटर नंबर 19 पर खेत में नौकरी करते हैं। वह अक्सर सुबह बाइक से जाते हैं और शाम को वापिस आ जाते हैं। बीतें दिन उसके पिता गुरमेल बाइक से रोजाना की तरह डेरे की मोटर पर गए थे। वह भी अपने काम पर गया हुआ था। जब देर शाम को वह अपने घर वापिस आ रहा था। उसके पिता भी उससे कुछ दूरी आगे बाइक पर घर आ रहे थे। तभी रास्ते में हनुमान मंदिर शाहपुर बेगू बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही टोयोटा गाड़ी उनको टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता बाइक सहित नीचे गिर गए और उनको सिर, हाथ व पांव पर काफी चोटें आई। वह गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर पाए और चालक मौका पाकर गाड़ी लेकर फरार हो गया। फिर वह मौके पर पहुंचा और पिता को निजी अस्पताल में लेकर गया, जहां पर इलाज के दौरान उनके पिता की मौत हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।


