कुशीनगर की सदर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक पीएन पाठक को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 90% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद पीएन पाठक हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी की है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर कांग्रेस है, जबकि चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद पीएन पाठक हैं। उन्हें 48% लोगों ने पसंद किया है। राकेश जायसवाल को 15%, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि को 9% और सुधीर राव को 7% लोगों का समर्थन मिला है। राजेश पांडे को 6% और अन्य उम्मीदवारों को 15% लोगों ने पसंद किया है। सपा में राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी को 55% लोगों ने पसंद किया है। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को 44% और पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को केवल 1% लोगों का समर्थन मिला है। बहुजन समाज पार्टी की स्थिति इस सीट पर काफी कमजोर है, जिसे केवल 1% लोगों का समर्थन मिला। बसपा के भीतर, जय प्रकाश मुन्ना को 33% और मुनेश्वर उर्फ पप्पू को 22% लोगों ने पसंद किया। शेष 45% लोगों ने अन्य बसपा उम्मीदवारों को चुना। कांग्रेस पार्टी को कुल वोटों का 2% मिला है। कांग्रेस के उम्मीदवारों में रविंद्र विश्वकर्मा उर्फ राधे को 96%, अंशुमणि को 3% और अन्य को 1% लोगों ने पसंद किया। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट … लिंक


