डीजल चोरी गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार:अब तक 5 आरोपी जा चुके जेल, गिरोह उज्जैन से महाराष्ट्र तक सक्रिय, वाहनों से निकालते थे फ्यूल

डीजल चोरी गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार:अब तक 5 आरोपी जा चुके जेल, गिरोह उज्जैन से महाराष्ट्र तक सक्रिय, वाहनों से निकालते थे फ्यूल

देवास पुलिस ने डीजल चोरी के एक बड़े मामले में दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस गिरोह के कुल पांच सदस्य अब तक सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पहले ग्राम दुपाड़ा (जिला शाजापुर) से कृष मालवीय, आबिद मेव उर्फ अल्लु और अनिल चावरे उर्फ अन्ना को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने फरार चल रहे समीर मेव उर्फ तोता (पिता नूर मोहम्मद मेव) और धर्मेन्द्र उर्फ धर्मराज फुलेरिया (उम्र 22 वर्ष) को शाजापुर से पकड़ा है। विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों से की गिरफ्तारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें चोरी किया गया डीजल भी बरामद किया गया है। पूछताछ में कई जिलों में गिरोह चलाने का खुलासा पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह रात में अपने गांव दुपाड़ा से निकलकर उज्जैन, देवास, इंदौर, पीथमपुर और धार सहित छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र तक सक्रिय रहता था। संदेह से बचने के लिए आरोपी लग्जरी कारों का इस्तेमाल करते थे। मामले में पूछताछ के दौरान कई अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि दुपाड़ा क्षेत्र में डीजल चोरी करने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *