किशनगंज में अवैध बालू खनन कर रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब पुलिस 112 की टीम ट्रैक्टर का पीछा कर रही थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी की और प्रदर्शन किया। यह घटना पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के शीतलपुर मोड़ पर हुई। पुलिस की 112 गाड़ी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा कर रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर दो वयस्क और एक बच्ची सवार थे। बाईक पर सवार व्यक्ति अपने बेटी का घर आया था। ग्रामीणों ने नाराज होकर सड़क जाम की, तस्वीरें देखें.. छह वर्षीय आसिफा गंभीर रूप से घायल हो गए
हादसे में बाइक चालक मैनुल हक (55 वर्ष), निवासी सतमेरी, की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार जलालुद्दीन (60 वर्ष) और छह वर्षीय आसिफा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। अवैध खनन और इस हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। मंगलेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही पहाड़कट्टा थाना, पोठिया थाना और छत्तरगाछ ओपी की पुलिस के साथ एडीपीओ मंगलेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। किशनगंज में अवैध बालू खनन कर रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब पुलिस 112 की टीम ट्रैक्टर का पीछा कर रही थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी की और प्रदर्शन किया। यह घटना पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के शीतलपुर मोड़ पर हुई। पुलिस की 112 गाड़ी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा कर रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर दो वयस्क और एक बच्ची सवार थे। बाईक पर सवार व्यक्ति अपने बेटी का घर आया था। ग्रामीणों ने नाराज होकर सड़क जाम की, तस्वीरें देखें.. छह वर्षीय आसिफा गंभीर रूप से घायल हो गए
हादसे में बाइक चालक मैनुल हक (55 वर्ष), निवासी सतमेरी, की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार जलालुद्दीन (60 वर्ष) और छह वर्षीय आसिफा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। अवैध खनन और इस हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। मंगलेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही पहाड़कट्टा थाना, पोठिया थाना और छत्तरगाछ ओपी की पुलिस के साथ एडीपीओ मंगलेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


