अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने सत्र 2026-28 के लिए नई प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और प्रथम प्रांतीय बैठक जागृति-2026 आयोजित की। कार्यक्रम में प्रदेशभर से 225 महिलाओं की सहभागिता रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई और उन्हें प्रांतीय दायित्व सौंपे। समारोह में उज्जैन शाखा की सलाहकार संतोष सोड़ानी ने प्रदेश अध्यक्ष पद की शपथ ली। संगीता भूतड़ा को सचिव तथा राजकुमारी महेश्वरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय सचिव बबीता बागड़िया सहित राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। प्रांतीय सह सचिव के रूप में सविता गुप्ता, प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष के रूप में पिंकी जैन और विशेष सहयोग के लिए तृप्ति परवाल का मनोनयन किया गया। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों को मेडिकल किट वितरित की गई।


