बड़नगर रोड स्थित अर्जी वाले हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें 108 सामूहिक जोड़ों ने एकसाथ पाठ किया। कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज के सानिध्य में हुआ। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भजनों की प्रस्तुति के दौरान भक्तजन भक्ति भाव में झूमते नजर आए। इस मौके पर मंदिर समिति की अध्यक्ष महामंडलेश्वर गुरु मां आनंदमयी, सावित्री महंत, दारा सिंह, शिवानी पाटीदार, पूजा यादव, सीमा जाट, योगेश जोशी, प्राणेश शुक्ला, टीना झाला, पंकज जायसवाल, रोहित पंडित और नीलेश पांचाल सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।


