सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत:बांका में परिजन ने मैजिक ड्राइवर पर लगाया लापरवाही का आरोप, मुआवजा की कर रहे मांग

सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत:बांका में परिजन ने मैजिक ड्राइवर पर लगाया लापरवाही का आरोप, मुआवजा की कर रहे मांग

बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए संजय ठाकुर की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कटोरिया बाजार के सूईया रोड के निवासी थे। संजय ठाकुर अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में पिता सुधीर ठाकुर, मां सुलेखा देवी और पत्नी रजनी देवी हैं। संजय ठाकुर अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें 11 वर्षीय मौसम कुमारी, 9 वर्षीय अंकुश और 5 वर्षीय राजा शामिल हैं। उनकी बहनें पूजा और टुंपा भी हैं। परिजन ने मैजिक ड्राइवर पर लगाया लापरवाही का आरोप परिजन ने रांची में दिए गए फर्द बयान में कटोरिया निवासी रोहित वर्णवाल के टाटा मैजिक वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और टक्कर मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण ही यह दुर्घटना हुई। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि रांची से फर्द बयान अभी प्राप्त नहीं हुआ है। बयान मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले को यातायात थाना भेजा जाएगा। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने, बच्चों के भरण-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित करने और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए संजय ठाकुर की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कटोरिया बाजार के सूईया रोड के निवासी थे। संजय ठाकुर अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में पिता सुधीर ठाकुर, मां सुलेखा देवी और पत्नी रजनी देवी हैं। संजय ठाकुर अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें 11 वर्षीय मौसम कुमारी, 9 वर्षीय अंकुश और 5 वर्षीय राजा शामिल हैं। उनकी बहनें पूजा और टुंपा भी हैं। परिजन ने मैजिक ड्राइवर पर लगाया लापरवाही का आरोप परिजन ने रांची में दिए गए फर्द बयान में कटोरिया निवासी रोहित वर्णवाल के टाटा मैजिक वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और टक्कर मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण ही यह दुर्घटना हुई। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि रांची से फर्द बयान अभी प्राप्त नहीं हुआ है। बयान मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले को यातायात थाना भेजा जाएगा। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने, बच्चों के भरण-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित करने और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *