गाड़ी चेकिंग में शराब तस्कर गिरफ्तार, 11 लीटर शराब जब्त:शेखपुरा में साइकिल से घर लौटते समय पुलिस ने पकड़ा, जेल भेजा

शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर भदौस मोड़ के पास सिरारी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 11 लीटर शराब और एक साइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बाऊ घाट थाना क्षेत्र के बाऊ घाट गांव निवासी अरुण साव के पुत्र चंदन साव के रूप में हुई है। कुल 11 लीटर शराब बरामद की पुलिस ने उसके पास से 22 प्लास्टिक पाउच में बंद कुल 11 लीटर शराब बरामद की है, जिसमें प्रत्येक पाउच में 500 एमएल शराब थी। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक एक बोरे में शराब भरकर साइकिल पर लादकर बाऊघाट की ओर लौट रहा था। भदौस मोड़ पर उसने पुलिस टीम को वाहन चेकिंग करते देखा। पुलिस को देखते ही चंदन साव अपनी साइकिल और शराब से भरा बोरा सड़क किनारे छोड़कर भागने लगा। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। शराब लेकर अपने गांव लौट रहा था तिवारी ने बताया कि युवक सिरारी की ओर से शराब लेकर अपने गांव लौट रहा था, जहां वह इसकी बिक्री करने वाला था। इस संबंध में गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ सिरारी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर भदौस मोड़ के पास सिरारी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 11 लीटर शराब और एक साइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बाऊ घाट थाना क्षेत्र के बाऊ घाट गांव निवासी अरुण साव के पुत्र चंदन साव के रूप में हुई है। कुल 11 लीटर शराब बरामद की पुलिस ने उसके पास से 22 प्लास्टिक पाउच में बंद कुल 11 लीटर शराब बरामद की है, जिसमें प्रत्येक पाउच में 500 एमएल शराब थी। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक एक बोरे में शराब भरकर साइकिल पर लादकर बाऊघाट की ओर लौट रहा था। भदौस मोड़ पर उसने पुलिस टीम को वाहन चेकिंग करते देखा। पुलिस को देखते ही चंदन साव अपनी साइकिल और शराब से भरा बोरा सड़क किनारे छोड़कर भागने लगा। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। शराब लेकर अपने गांव लौट रहा था तिवारी ने बताया कि युवक सिरारी की ओर से शराब लेकर अपने गांव लौट रहा था, जहां वह इसकी बिक्री करने वाला था। इस संबंध में गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ सिरारी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *