दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला:स्क्रीन पर दिखा ‘हैक’ का मैसेज; गाने भी बजे, चीफ जस्टिस को बंद करनी पड़ी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला:स्क्रीन पर दिखा ‘हैक’ का मैसेज; गाने भी बजे, चीफ जस्टिस को बंद करनी पड़ी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो चल गया। उस वक्त चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस खरिया की बेंच सुनवाई कर रही थी। दोपहर करीब 12:56 बजे सुनवाई के दौरान अचानक पोर्न वीडियो चलने लगा। इसके तुरंत बाद सुनवाई रोक दी गई। कुछ मिनट बाद सुनवाई दोबारा शुरू हुई, फिर पोर्न वीडियो चलने लगा। वीडियो को ‘Sh**t Singh’ नाम से लॉगिन करने वाले यूजर ने चलाया था। इसके बाद उसी यूजर ने ‘आपका सिस्टम हैक हो गया है’, का मैसेज स्क्रीन पर दिखाना शुरू कर दिया। फिर तीसरी बार उसने म्यूजिक चलाकर सुनवाई में बाधा डाली। इसके बाद चीफ जस्टिस को वर्चुअल कार्यवाही बंद करनी पड़ी। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को दी गई है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने चीफ जस्टिस से कहा कि पहले भी कई अदालतों की वर्चुअल कार्यवाही के दौरान ऐसी चिंताजनक घटनाएं हुई हैं। इससे कोर्ट की गरिमा पर आसर पड़ता है। कोर्ट में अश्लील वीडियो क्लिप की पिछली घटनाएं… ———————————————– ये खबर भी पढ़ें… वर्चुअल कोर्ट सुनवाई में अंडरगार्मेंट्स पहने शामिल हुआ शख्स गिरफ्तार:शराब-सिगरेट भी पीता दिखा था, कोर्ट के आदेश पर भी नहीं माना दिल्ली पुलिस ने कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में शर्मनाक हरकत करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस में सिर्फ अंडरगार्मेंट्स पहनकर शामिल हुआ और शराब-सिगरेट पीता रहा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *