Neha Dhupia Pregnant before marriage: बॉलीवुड में शादियां अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं, लेकिन जब साल 2018 में जब नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अचानक अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं, तो हर कोई दंग रह गया था। बिना किसी शोर-शराबे के हुई इस शादी के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। अब सालों बाद इस कपल ने अपनी इस दिलचस्प प्रेम कहानी और उस ‘आशीर्वाद’ (प्रेग्नेंसी) के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह शुक्र मनाती हैं कि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं।
शादी से पहले हो गई थी प्रेग्नेंट (Neha Dhupia Big Statement On Pregnant before marriage)
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर अंगद बेदी और नेहा धूपिया पहुंचे। इस दौरान अंगद बेदी ने मजाकिया लहजे में बताया कि वह नेहा के पीछे करीब 10 साल से लगे हुए थे। उन्होंने कहा, “मैं 8 साल तक नेहा के पीछे पड़ा रहा, लेकिन उसने कभी ‘हां’ नहीं कहा।” अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए अंगद ने बताया कि उन्होंने नेहा को पहली बार जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए देखा था। उनके दौड़ने के अंदाज और फिटनेस ने अंगद का दिल पहली ही नजर में जीत लिया था।
दूसरी तरफ, नेहा का कहना है कि उस वक्त उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर था। वह काम और वर्कआउट में इतनी व्यस्त थीं कि उन्हें पता ही नहीं चला कि जिस प्यार की उन्हें तलाश है, वह उनके ठीक बगल में है।

बेटी मेहर ने ही कराया दोनों का मिलन (Neha Dhupia Angad Bedi Marriage)
नेहा धूपिया ने अपनी शादी से पहले की प्रेग्नेंसी को लेकर बेहद ईमानदारी से बात की। उन्होंने इसे भगवान का एक ‘वरदान’ बताया जिसने उनकी अधूरी लव स्टोरी को पूरा किया। नेहा ने कहा, “मैं भगवान का शुक्र अदा करती हूं कि हम प्रेग्नेंट हुए। वह एक ऐसा आशीर्वाद था जिसने हमें एक साथ जोड़ा। वरना हम इधर-उधर ही देखते रहते। हम प्रेग्नेंट थे, तो हमने तय किया कि अब शादी कर ही लेते हैं।”
बता दें कि 10 मई 2018 को शादी के महज 5 महीने बाद ही नवंबर में उन्होंने अपनी बेटी मेहर को जन्म दिया था। उस दौरान नेहा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन कपल ने एक-दूसरे का हाथ मजबूती से थामे रखा।

मां के जरिए बनाया नेहा के दिल में रास्ता (Angad Bedi Big reveals On Neha Dhupia)
अंगद ने यह भी खुलासा किया कि जब नेहा उन्हें भाव नहीं दे रही थीं, तब उन्होंने नेहा की मां के साथ समय बिताना शुरू किया। उन्होंने सोचा कि अगर मां इतनी अच्छी और सुलझी हुई हैं, तो बेटी भी जरूर अच्छी होगी। मजे की बात यह थी कि नेहा के माता-पिता ने अंगद को पहले ही पसंद कर लिया था और हरी झंडी दे दी थी, लेकिन नेहा को मनाने में अंगद को बरसों लग गए।

आज नेहा और अंगद दो बच्चों (मेहर और गुरिक) के माता-पिता हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। अंगद चुटकी लेते हुए कहते हैं कि नेहा की प्रायोरिटी लिस्ट में वह आज भी टॉप 5 में आते हैं- पहले बच्चे, फिर काम, फिर माता-पिता और आखिर में उनका नंबर आता है।


