सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास करने जा रहीं दो छात्राओं को अगवा करने का प्रयास किया गया। हालांकि छात्राओं की सतर्कता और सूझबूझ से वारदात नाकाम हो गई और दोनों सुरक्षित बच निकलीं। शनिवार सुबह घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है। उस समय बाजार की अधिकांश दुकानें बंद थीं और सड़क पर आवाजाही भी कम थी। बताया जाता है कि बदमाश शंकर चौक से आगे एक अज्ञात कार में पहले से घात लगाकर खड़े थे। रोज की तरह पुलिस भर्ती के लिए पब्लिक हाई स्कूल मैदान में दौड़ का अभ्यास करने निकली दोनों छात्राओं को बाजार स्थित निर्माणाधीन मॉल के पास कार सवार बदमाशों ने जबरन उठाने की कोशिश की। छात्राओं ने शोर मचाया और अलग-अलग दिशाओं में भागने लगीं खतरे को भांपते ही छात्राओं ने शोर मचाया और अलग-अलग दिशाओं में भागने लगीं। एक छात्रा अपने घर की ओर दौड़ी, जबकि दूसरी उत्तर दिशा में बाजार की तरफ भागी। कार सवार बदमाश दूसरी छात्रा का पीछा करने लगे। छात्रा ने सूझबूझ दिखाते हुए एक चाय दुकानदार को पकड़ लिया और मदद के लिए चिल्लाई। दुकानदार ने बिना देर किए कार सवारों को डांटना शुरू कर दिया, जिससे बदमाश घबराकर मौके से फरार हो गए। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे इधर, घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षित छात्रा को घर ले गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में कार और छात्रा भागते दिख रहे हैं, लेकिन वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अन्य कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है। सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास करने जा रहीं दो छात्राओं को अगवा करने का प्रयास किया गया। हालांकि छात्राओं की सतर्कता और सूझबूझ से वारदात नाकाम हो गई और दोनों सुरक्षित बच निकलीं। शनिवार सुबह घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है। उस समय बाजार की अधिकांश दुकानें बंद थीं और सड़क पर आवाजाही भी कम थी। बताया जाता है कि बदमाश शंकर चौक से आगे एक अज्ञात कार में पहले से घात लगाकर खड़े थे। रोज की तरह पुलिस भर्ती के लिए पब्लिक हाई स्कूल मैदान में दौड़ का अभ्यास करने निकली दोनों छात्राओं को बाजार स्थित निर्माणाधीन मॉल के पास कार सवार बदमाशों ने जबरन उठाने की कोशिश की। छात्राओं ने शोर मचाया और अलग-अलग दिशाओं में भागने लगीं खतरे को भांपते ही छात्राओं ने शोर मचाया और अलग-अलग दिशाओं में भागने लगीं। एक छात्रा अपने घर की ओर दौड़ी, जबकि दूसरी उत्तर दिशा में बाजार की तरफ भागी। कार सवार बदमाश दूसरी छात्रा का पीछा करने लगे। छात्रा ने सूझबूझ दिखाते हुए एक चाय दुकानदार को पकड़ लिया और मदद के लिए चिल्लाई। दुकानदार ने बिना देर किए कार सवारों को डांटना शुरू कर दिया, जिससे बदमाश घबराकर मौके से फरार हो गए। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे इधर, घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षित छात्रा को घर ले गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में कार और छात्रा भागते दिख रहे हैं, लेकिन वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अन्य कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।


