जबलपुर में पैंटालूंस कर्मचारी को तिलक-कलावा हटाने को कहा:कंपनी पॉलिसी बताकर धार्मिक प्रतीकों पर रोक का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

जबलपुर में पैंटालूंस कर्मचारी को तिलक-कलावा हटाने को कहा:कंपनी पॉलिसी बताकर धार्मिक प्रतीकों पर रोक का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

जबलपुर में लेंसकार्ट विवाद के बाद अब पैंटालूंस शोरूम में तिलक और कलावा को लेकर नया विवाद सामने आया है। शोरूम के एक कर्मचारी ने प्रबंधन पर धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। कर्मचारी शुभम सेन के अनुसार, उन्हें चार दिन पहले तिलक लगाने और हाथ में कलावा बांधने से मना किया गया। उन्हें बताया गया कि कंपनी की पॉलिसी के तहत शोरूम में किसी भी धर्म का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। शुभम का आरोप है कि उनसे जबरन तिलक हटवाया गया और कलावा भी कटवाया गया। इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद उन्होंने दो दिन पहले अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। शोरूम के बाहर प्रदर्शन, मालिक को कलावा बांधा मामला सामने आने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने पैंटालूंस शोरूम के बाहर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने शोरूम संचालक को चेतावनी दी कि सभी धर्मों का सम्मान किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने ऐसी घटना दोबारा होने पर शोरूम में तालाबंदी की भी चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान, शोरूम के मालिक नितिन को मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाया गया और कलावा बांधा गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और यदि कोई अपराध सामने आता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *