बेगूसराय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनहारा में सामाजिक संगठन जयमंगला वाहिनी परिवार के तत्वावधान में सोमवार को 100 जरूरतमंद बच्चों के बीच जूता-मौजा का वितरण किया गया। उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं संगठन के सदस्यों ने बच्चों के बीच जूते वितरित किए। जूता-मौजा पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने नवनिर्मित चहारदीवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद बच्चों की सहायता करनी चाहिए। एमएलसी बोले- बेहतर शिक्षा के माहौल के लिए आधारभूत सुविधाएं जरूरी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी आवश्यक है। जयमंगला वाहिनी परिवार द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। इससे अन्य संस्थाओं को भी सामाजिक दायित्व निभाने की प्रेरणा मिलेगी।उन्होंने की कहा कि शिक्षा के बेहतर माहौल के लिए विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विकास आवश्यक है। चहारदीवारी और गेट के निर्माण से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा एवं विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। अतिथियों का स्वागत करते हुए साइंस फॉर सोसियो इकॉनमिक के सचिव निरंजन सिन्हा ने कहा किसी भी समाज का विकास तभी संभव है जब उसके बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जूता वितरण जैसे छोटे-छोटे प्रयास भी बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सामाजिक संगठनों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। ‘सरकार बच्चों को ड्रेस के साथ जूते भी उपलब्ध कराए’ कार्यक्रम का संचालन करते हुए मीडिया प्रभारी सुमित कुमार ने MLC से मांग किया कि जैसे सरकार सभी बच्चों को ड्रेस उपलब्ध करवा रही है, ड्रेस में जूता-मौजा को भी ऐड किया जाए। इस पर एमएलसी ने विधान परिषद में इस मुद्दे को उठाने का वादा किया। मौके पर अभिजीत रंजन एवं अमृत वत्स ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि है। जयमंगला वाहिनी परिवार लगातार शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मनोज कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में भी संगठन समाजहित में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। अंचल गौतम एवं अमन प्रियदर्शी ने कहा कि संगठन हमेशा से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी बच्चों के लिए शैक्षणिक सामग्री, स्वास्थ्य जागरूकता एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष महेश वत्स ने कार्यक्रम में योगदान करने के लिए सभी का आभार जताया। उच्च माध्यमिक विधालय रामपुर के प्रधानाध्यापक राजा राम ने अनुरोध किया कि विद्यालय से बच्चों के अभिभावक जुड़ें और अपनी समस्या को खुल कर बताएं, जिससे बच्चों का सर्वांगिण विकास हो। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विधालय के प्रधानाध्यापक अशोक चौधरी ने एमएलसी से मांग किया कि विद्यालय में दो शौचालय और पुस्तकालय दिया जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। बेगूसराय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनहारा में सामाजिक संगठन जयमंगला वाहिनी परिवार के तत्वावधान में सोमवार को 100 जरूरतमंद बच्चों के बीच जूता-मौजा का वितरण किया गया। उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं संगठन के सदस्यों ने बच्चों के बीच जूते वितरित किए। जूता-मौजा पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने नवनिर्मित चहारदीवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद बच्चों की सहायता करनी चाहिए। एमएलसी बोले- बेहतर शिक्षा के माहौल के लिए आधारभूत सुविधाएं जरूरी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी आवश्यक है। जयमंगला वाहिनी परिवार द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। इससे अन्य संस्थाओं को भी सामाजिक दायित्व निभाने की प्रेरणा मिलेगी।उन्होंने की कहा कि शिक्षा के बेहतर माहौल के लिए विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विकास आवश्यक है। चहारदीवारी और गेट के निर्माण से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा एवं विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। अतिथियों का स्वागत करते हुए साइंस फॉर सोसियो इकॉनमिक के सचिव निरंजन सिन्हा ने कहा किसी भी समाज का विकास तभी संभव है जब उसके बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जूता वितरण जैसे छोटे-छोटे प्रयास भी बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सामाजिक संगठनों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। ‘सरकार बच्चों को ड्रेस के साथ जूते भी उपलब्ध कराए’ कार्यक्रम का संचालन करते हुए मीडिया प्रभारी सुमित कुमार ने MLC से मांग किया कि जैसे सरकार सभी बच्चों को ड्रेस उपलब्ध करवा रही है, ड्रेस में जूता-मौजा को भी ऐड किया जाए। इस पर एमएलसी ने विधान परिषद में इस मुद्दे को उठाने का वादा किया। मौके पर अभिजीत रंजन एवं अमृत वत्स ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि है। जयमंगला वाहिनी परिवार लगातार शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मनोज कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में भी संगठन समाजहित में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। अंचल गौतम एवं अमन प्रियदर्शी ने कहा कि संगठन हमेशा से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी बच्चों के लिए शैक्षणिक सामग्री, स्वास्थ्य जागरूकता एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष महेश वत्स ने कार्यक्रम में योगदान करने के लिए सभी का आभार जताया। उच्च माध्यमिक विधालय रामपुर के प्रधानाध्यापक राजा राम ने अनुरोध किया कि विद्यालय से बच्चों के अभिभावक जुड़ें और अपनी समस्या को खुल कर बताएं, जिससे बच्चों का सर्वांगिण विकास हो। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विधालय के प्रधानाध्यापक अशोक चौधरी ने एमएलसी से मांग किया कि विद्यालय में दो शौचालय और पुस्तकालय दिया जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


