औरंगाबाद में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक:एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों

औरंगाबाद में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक:एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों

बिहार झारखंड बॉर्डर से सटे हरिहरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग पर ढाब गांव के पास की है। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिला निवासी बबन भुइयां के पुत्र बबलू रिकियासन(25) के तौर पर हुई। घायल आकाश कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए आकाश ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों बीच सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बबलू को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। हरिहरगंज थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बिहार झारखंड बॉर्डर से सटे हरिहरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग पर ढाब गांव के पास की है। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिला निवासी बबन भुइयां के पुत्र बबलू रिकियासन(25) के तौर पर हुई। घायल आकाश कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए आकाश ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों बीच सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बबलू को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। हरिहरगंज थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *