नवादा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ भोली सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में उन्हें एक लड़की को अपनी गोद में बिठाकर डांस करवाते हुए देखा जा रहा है। यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जिसके बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। वीडियो में उनके बगल में भाजपा के कुछ अन्य नेता भी बैठे दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित विपक्षी दलों ने भाजपा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कई सोशल साइट्स पर इस वीडियो को तेजी से साझा किया जा रहा है। विपक्ष ने ‘महिला सम्मान’ के मुद्दे पर साधा निशाना विपक्ष ने ‘नारी शक्ति’ और ‘महिला सम्मान’ के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि यह घटना पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत है और महिलाओं के प्रति सम्मान पर सवाल उठाती है। फिलहाल, इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ भोली सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पार्टी की ओर से भी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल यह वीडियो वायरल होने के बाद किसी भी प्रकार का कोई आवेदन थाना को नहीं दी गई है। वीडियो किसी इलाका का है और किस गांव में इस तरह का डांस हुआ इसके बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। क्षेत्र में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है क्षेत्रीय नेता है. और यह वीडियो वायरल होने के बाद जिला उपाध्यक्ष पर सवाल खड़ा हो गया है। नवादा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ भोली सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में उन्हें एक लड़की को अपनी गोद में बिठाकर डांस करवाते हुए देखा जा रहा है। यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जिसके बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। वीडियो में उनके बगल में भाजपा के कुछ अन्य नेता भी बैठे दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित विपक्षी दलों ने भाजपा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कई सोशल साइट्स पर इस वीडियो को तेजी से साझा किया जा रहा है। विपक्ष ने ‘महिला सम्मान’ के मुद्दे पर साधा निशाना विपक्ष ने ‘नारी शक्ति’ और ‘महिला सम्मान’ के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि यह घटना पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत है और महिलाओं के प्रति सम्मान पर सवाल उठाती है। फिलहाल, इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ भोली सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पार्टी की ओर से भी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल यह वीडियो वायरल होने के बाद किसी भी प्रकार का कोई आवेदन थाना को नहीं दी गई है। वीडियो किसी इलाका का है और किस गांव में इस तरह का डांस हुआ इसके बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। क्षेत्र में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है क्षेत्रीय नेता है. और यह वीडियो वायरल होने के बाद जिला उपाध्यक्ष पर सवाल खड़ा हो गया है।


