Eid-ul-Adha 2026: Bakrid पर दिखना है स्टाइलिश, तो सना मकबूल के इन 7 एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर हों तैयार

Eid-ul-Adha 2026: Bakrid पर दिखना है स्टाइलिश, तो सना मकबूल के इन 7 एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर हों तैयार

Sana Makbul Ethnic Looks For Bakrid 2026: बकरीद 2026 या ईद-उल-अजहा भारत में 28 मई 2026 को मनाई जाएगी। इसलिए महिलाएं तैयार होने के लिए लुक आइडियाज खोज रही हैं। ऐसे में यदि आप भी ट्रेडिशनल के साथ-साथ सिंपल, सोबर और कंफर्टेबल लुक में तैयार होना चाहती हैं, तो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विजेता सना मकबूल के यहां दिए गए 7 एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

कंफर्टेबल और क्लासी कुर्ता सेट

आजकल लड़कियां आरामदायक कुर्ते पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। ऐसे में यदि आप ऐसा एथनिक सूट खरीदने का सोच रही हैं जिसे बकरीद के बाद भी आसानी से कहीं पहना जा सके, तो सना का यह लुक आपके लिए है। एक्ट्रेस ने वाइट वर्क वाले पिंक कुर्ते को वाइट स्ट्रेट प्लाजो और मैचिंग कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे के साथ पेयर कर हैवी पर्ल इयररिंग्स, एक हाथ में ब्रेसलेट, दूसरे में रिंग और पैरों में ट्रांसपेरेंट हील्स के साथ लुक को पूरा किया है। इसके अलावा आंखों को हाईलाइट कर नेचुरल बेस मेकअप और बालों का बन बनाकर उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है। यह लुक गर्मी के दिनों में स्टाइलिश और आरामदायक रहने के लिए बेस्ट है।

 मॉडर्न हिजाबी लुक

इस बकरीद अगर आप कुछ हटके ट्राई करना चाहती हैं, तो सना के इस मॉडर्न हिजाबी लुक से आइडिया ले सकती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर यह ‘मॉडस्ट फैशन’ एक ट्रेंड बन चुका है, जिसे दुबई और तुर्की की फैशन इन्फ्लुएंसर्स से लेकर लंदन और न्यूयॉर्क की मुस्लिम लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं।

ऐसे में आप इसे ट्रेडिशनल आउटफिट को मॉडर्न ट्विस्ट देकर इसे रिक्रिएट कर सकती हैं। यह लुक आपको एथनिक टच देने के साथ-साथ तेज धूप से बचाने में भी मदद करेगा।

रेड सूट

अगर शादी के बाद यह आपकी ससुराल में पहली बकरीद है, तो आप सना मकबूल के इस रेड सूट लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने रेड प्रिंटेड सूट को नेचुरल मेकअप, स्ट्रेट बाल और गोल्ड इयररिंग्स के साथ पेयर किया है। यह लुक न केवल एथनिक है, बल्कि गर्मी में काफी आरामदायक भी है। नेचुरल मेकअप गर्मियों में पसीने से खराब नहीं होता, इसलिए यह बकरीद 2026 के लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है।

कंप्लीट ट्रेडिशनल लुक

अगर आप इस बकरीद पूरी तरह ट्रेडिशनल तरीके से तैयार होना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह लुक आपके लिए है। वर्क वाले सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा, बालों में बन बनाकर गजरा लगाना, कानों में मैचिंग इयररिंग्स और नेचुरल मेकअप के साथ माथे पर छोटी बिंदी और हाथों में रिंग से अपने लुक को कंप्लिट करने वाले एक्ट्रेस के इस लुक से आप आइडिया लेकर पारंपरिक रूप से तैयार हो सकती हैं।

 फ्लोरल लेंथ गाउन ड्रेस

अगर आप सूट से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं, तो आप एक्ट्रेस की इस फ्लोर लेंथ गाउन ड्रेस से आइडिया ले सकती हैं।

वर्क वाली इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने ज्वेलरी में दोनों हाथों में रिंग्स और कानों में छोटी रिंग्स पहन के आंखों को हाईलाइट कर नेचुरल मेकअप किया है।

सिंपल और सोबर सलवार सूट

बकरीद पर पड़ने वाली गर्मी को देखते हुए अगर आप कुछ कंफर्टेबल, सिंपल और सोबर पहनना चाहती हैं, तो सना के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। मैचिंग सूट-सलवार और दुपट्टे के साथ मोजड़ी और खुले बाल इस लुक को एकदम परफेक्ट बनाते हैं।

 ट्रेंडी और कंफर्टेबल प्लाजो सेट

अगर आप ट्रेंड फॉलो करना पसंद करती हैं और कुछ सिंपल-सोबर पहनना चाहती हैं, तो सना के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। न्यूड हील्स को मैचिंग प्लाजो और कुर्ते को जैसै सना ने पेयर किया है वैसे आप अपने किसी भी कुर्ते को पेयर करके फेस्टिवल के लिए तैयार हो सकती हैं और सना की तरह पर्ल इयररिंग्स और नेचुरल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *