ललितपुर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश:शादी समारोह में कुर्सियां उड़ीं, लोग खाने की थाली लेकर भागे

ललितपुर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश:शादी समारोह में कुर्सियां उड़ीं, लोग खाने की थाली लेकर भागे

ललितपुर में शुक्रवार रात करीब दस बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, इस बारिश ने शादी समारोहों में व्यवधान डाला। सड़कों पर निकल रही बारातें बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागती नजर आईं। शहर के एक विवाह घर में चल रहे शादी समारोह में भी हड़कंप मच गया। तेज हवा के कारण कुर्सियां उड़कर जमीन पर गिर गईं। देखें, 4 तस्वीरें… बारिश और हवा के चलते खाना खा रहे लोग भी अपनी जगह छोड़कर भागते हुए दिखाई दिए। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पिछले दस दिनों से जिले में शाम होते ही मौसम बिगड़ रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *