शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव ने बताया बेटी का नाम, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव ने बताया बेटी का नाम, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Suryakumar Yadav Daughter Name: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। शादी के 10 साल बाद हई पहली संतान का उन्होंने नामकरण कर दिया है। सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) ने अपनी बेटी का नाम रिद्धिमा रखा है। इस खास पल की जानकारी सूर्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करके दी। पोस्ट शेयर होने के बाद दोनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

शादी के 10 साल बाद हुई बेटी

सूर्यकुमार यादव और देविशा की लव स्टोरी कॉलेज में शुरू हुई थी। दोनों ने साल 2016 में 7 जुलाई को शादी कर ली थी। शादी के बाद सूर्या ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। वह 2 बार टी20 वर्ल्डकप जीतने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके अलावा इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम का क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का विश्वविजेता बनाया था।

सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान के चारों दिशाओं में शट खेलने की कला की वजह से उन्हें मिस्टर 360 का नाम भी दिया गया है। सूर्यकुमार मैदान के बाहर भी फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। उनकी पत्नी देविशा भी अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पोस्ट और क्रिकेट टूर के दौरान नजर आती हैं। दोनों की जोड़ी को क्रिकेट फैंस काफी पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में सूर्यकुमार और देविशा ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए बेहद भावुक अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। सूर्या ने लिखा, “हमारे सबसे कीमती आशिर्वाद रिद्धिमा से मिलें।” आपको बता दें कि रिद्धिमा’ नाम का अर्थ समृद्धि, प्यार और सौभाग्य से जुड़ा माना जाता है।

फिलहाल सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं, जहां उनकी टीम मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और टीम प्लेऑफ्स से बाहर होने के कगार पर खड़ी है। एक मैच हारते ही उनके अंतिम 4 में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह ध्वस्त हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *