शराब के नशे में बनाया शारीरिक संबंध, शादी का वादा कर 4 साल तक शोषण, फिर दूसरी लड़की से विवाह रचा ली

शराब के नशे में बनाया शारीरिक संबंध, शादी का वादा कर 4 साल तक शोषण, फिर दूसरी लड़की से विवाह रचा ली

Ghaziabad News Crime: राजधानी से सटे गाजियाबाद जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ विश्वासघात और यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, दिल्ली के गोकलपुरी की रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मुरादनगर के रहने वाले सुभनीष कुमार ने शादी का झूठा वादा कर चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब किसी और से शादी कर ली है।

पीड़िता के अनुसार, यह मामला अगस्त 2021 में शुरू हुआ था जब वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान युवती की मुलाकात मुरादनगर की डिफेंस कॉलोनी निवासी सुभनीष कुमार से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों दोस्त बन गए और एक साथ घुमने-फिरने लगे। दोनों की सामान्य दोस्ती कुछ ही महीनों में प्यार पर बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि दोनों एक दूसरे के साथ खुश थे और शादी करना चाहते थे। आरोपी प्रेमी ने वादा किया था कि वक्त आने पर वह उसके साथ शादी करेगा।

होटलों में ले जाकर किया दुष्कर्म

पीड़ित युवती का आरोप है कि सुभनीष उसे शादी का झांसा देकर अलग-अलग होटलों में ले जाता रहा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि एक बार आरोपी ने उसे ओयो होटल में बुलाकर जबरन शराब पिलाई और उसके विरोध के बावजूद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला करीब चार वर्षों तक चलता रहा। जब भी युवती शादी का दबाव बनाती, आरोपी किसी न किसी बहाने से बात को टाल देता था।

धोखा और जान से मारने की धमकी

वहीं, मामले में उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब आरोपी सुभनीष ने पीड़िता को बिना किसी जानकारी दिए चुपचाप दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस बात का पता चलने पर जब पीड़िता ने विरोध जताया और सवाल उठाए, तो आरोपी के बड़े भाई ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह और अधिक भयभीत हो गई। पीड़िता ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके आधार पर नंदग्राम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, आरोपियों की भूमिका खंगाली जा रही है और साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *