Gold Silver Price Today: टूट गए सोने के भाव, चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं गोल्ड-सिल्वर के दाम

Gold Silver Price Today: टूट गए सोने के भाव, चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं गोल्ड-सिल्वर के दाम

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.41 फीसदी या 622 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,035 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ने की रिपोर्ट्स के बाद कच्चे तेल में तेजी आई है। इससे डॉलर महंगा हो गया है। डॉलर महंगा होने से सोने में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और भाव गिर गए।

डॉलर इंडेक्स में 0.15 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। उधर ब्रेंट क्रूड 2 फीसदी बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी से डॉलर की मांग बढ़ जाती है, क्योंकि कच्चे तेल का अधिकांश ग्लोबल ट्रेड डॉलर में ही होता है।

चांदी में बड़ी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 1.70 फीसदी या 4215 रुपये की गिरावट के साथ 2,44,149 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.67 फीसदी या 31.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,721.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.74 फीसदी या 35.16 डॉलर की गिरावट के साथ 4704.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है।

PC: AI

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.39 फीसदी या 1.88 डॉलर की गिरावट के साथ 76.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.99 फीसदी या 1.55 डॉलर की गिरावट के साथ 76.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *