तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड माफिया पर सनसनीखेज दावा, सुशांत और जिया की मौत का ठहराया जिम्मेदार

तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड माफिया पर सनसनीखेज दावा, सुशांत और जिया की मौत का ठहराया जिम्मेदार

Tanushree Dutta claims ‘Bollywood mafia’: बॉलीवुड में ‘मी टू’ (Me Too) आंदोलन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। तनुश्री ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के उस काले सच यानी ‘बॉलीवुड माफिया’ के वजूद पर बात की है, जिसे अक्सर कालीन के नीचे दबा दिया जाता है। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान की मौत का जिक्र करते हुए इंडस्ट्री के काम को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड पर बोला हमला (Tanushree Dutta claims Bollywood mafia)

मेरी सहेली’ के साथ एक खास बातचीत में तनुश्री ने दावा किया कि इंडस्ट्री में कुछ ताकतवर लोगों का एक ऐसा समूह है जो उभरते हुए सितारों के करियर और जिंदगी को नियंत्रित करता है। उन्होंने कहा, “बॉलीवुड माफिया पूरी तरह सक्रिय है। यही वजह है कि जिया खान और सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं हैं। अगर ये माफिया न होते, तो ये दोनों प्रतिभाशाली कलाकार आज भी अपनी सफलता का जश्न मना रहे होते।”

Tanushree Dutta On Sushant Singh Rajput and Jiah Khan death

सुशांत और जिया खान की डेथ पर किया खुलासा (Tanushree Dutta On Sushant Singh Rajput and Jiah Khan death)

तनुश्री ने सुसाइड की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इस बात को आसानी से स्वीकार नहीं कर सकतीं कि इतने आत्मविश्वासी सितारों ने खुद अपनी जान ली होगी। उन्होंने पूछा, “अगर हम मान भी लें कि उन्होंने सुसाइड किया, तो सवाल यह है कि उन्हें उस मानसिक स्थिति तक पहुंचाया किसने? कोई भी सफल और नॉर्मल इंसान अचानक उठकर अपनी जिंदगी खत्म नहीं करता। उन्हें उस दिशा में धकेलने के लिए जानबूझकर साजिश रची गई होगी।”

Tanushree Dutta On Sushant Singh Rajput and Jiah Khan death

“असफलता मौत की वजह नहीं हो सकती”

तनुश्री के मुताबिक, एक्टर्स इंडस्ट्री की अनिश्चितताओं से वाकिफ होते हैं। वे जानते हैं कि यहां कभी काम मिलेगा और कभी नहीं। उन्होंने तर्क दिया, “करियर के उतार-चढ़ाव किसी कलाकार को जान देने पर मजबूर नहीं कर सकते। कलाकार मानसिक रूप से इन चीजों के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन जब किसी को चारों तरफ से घेर लिया जाए और आगे बढ़ने के सारे रास्ते बंद कर दिए जाएं, तब इंसान टूटता है।”

Tanushree Dutta claims Bollywood mafia

अहंकार और नियंत्रण का खेल

इंडस्ट्री के रसूखदार लोगों पर निशाना साधते हुए तनुश्री ने कहा कि यहां कुछ लोगों का अहंकार बहुत बड़ा है। अगर आप उनके इशारों पर नहीं नाचते, तो वे आपको अपना दुश्मन मान लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि जो लोग ईमानदारी और आजादी से काम करना चाहते हैं, उन्हें ‘आउटसाइडर’ करार देकर किनारे कर दिया जाता है। तनुश्री ने कहा, “ये लोग लगभग बुरी ताकतों की तरह काम करते हैं, जिनका एकमात्र मकसद दूसरों को काबू करना और परेशान करना होता है।”

तनुश्री ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि भले ही उनके पास पुख्ता सबूत न हों, लेकिन वैश्विक स्तर पर सामने आने वाली घटनाएं और फिल्मों में इंडस्ट्री का चित्रण यह साफ करता है कि भीतर कुछ बहुत गंभीर समस्याएं हैं। उन्होंने समाज और फैंस से अपील की कि वे इन मौतों के पीछे के असली कारणों पर सवाल उठाना बंद न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *