क्राइम रिपोर्टर| मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बापूधाम रेलवे स्टेशन के पास बन रहे आरओबी और अप्रोच पथ निर्माण स्थल पर बदमाशों द्वारा हमला, मारपीट व लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया गया है कि 18 अप्रैल की सुबह बदमाश जबरन निर्माण कैंप में घुस आए और वहां मौजूद इंजीनियर व कर्मियों के साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावर लोहा का सरिया, स्ट्रिंग प्लेट, चैनल सहित अन्य निर्माण सामग्री लूटकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना में दीपू मलिक, नक्की मलिक और राज मलिक की पहचान की है। घटना में अन्य अज्ञात लोगों की भी संलिप्तता बताई जा रही है। एजेंसी का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपियों द्वारा अवैध रूप से समूह बनाकर लूटपाट की कोशिश की गई थी और रंगदारी की मांग की गई थी। घटना के बाद निर्माण कर्मियों में भय का माहौल है, जिससे काम पूरी तरह बाधित हो गया है। एजेंसी ने आशंका जताई है कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर सरकारी परियोजना समय पर पूरी नहीं हो सकेगी। निर्माण एजेंसी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। क्राइम रिपोर्टर| मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बापूधाम रेलवे स्टेशन के पास बन रहे आरओबी और अप्रोच पथ निर्माण स्थल पर बदमाशों द्वारा हमला, मारपीट व लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया गया है कि 18 अप्रैल की सुबह बदमाश जबरन निर्माण कैंप में घुस आए और वहां मौजूद इंजीनियर व कर्मियों के साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावर लोहा का सरिया, स्ट्रिंग प्लेट, चैनल सहित अन्य निर्माण सामग्री लूटकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना में दीपू मलिक, नक्की मलिक और राज मलिक की पहचान की है। घटना में अन्य अज्ञात लोगों की भी संलिप्तता बताई जा रही है। एजेंसी का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपियों द्वारा अवैध रूप से समूह बनाकर लूटपाट की कोशिश की गई थी और रंगदारी की मांग की गई थी। घटना के बाद निर्माण कर्मियों में भय का माहौल है, जिससे काम पूरी तरह बाधित हो गया है। एजेंसी ने आशंका जताई है कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर सरकारी परियोजना समय पर पूरी नहीं हो सकेगी। निर्माण एजेंसी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


