पटना-डीडीयू रेलखंड पर नेऊरा स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इस वजह से 25 आैर 26 अप्रैल को 7 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, 52 एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। ये ट्रेनें डीडीयू से गया, जहानाबाद होते हुए पटना जंक्शन के रास्ते हावड़ा तक जाएंगी। साथ ही पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने से अन्य ट्रेनों पर करीब 28 हजार यात्रियों का अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। नेऊरा-जटडुमरी रेल लाइन कनेक्टिविटी कार्य के तहत नेऊरा स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 26 अप्रैल तक होगा। इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट 25 अप्रैल को नई दिल्ली-राजेन्द्र नगर स्पेशल 03294, इंदौर-पटना एक्सप्रेस 19321, अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस 13424, ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस 15635, लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 15945 आैर सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस 22947 डीडीयू-गया-जहानाबाद-पटना के रास्ते चलेगी। वहीं कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस 15658 का रूट भी डायवर्ट है। इसी दिन दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस 15657 और आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस 13430 का परिचालन डीडीयू-गया-तिलैया-किउल के रास्ते होगा। 26 अप्रैल को पटना-सीएसएमटी (मुंबई) एक्सप्रेस 22359 पटना-जहानाबाद-गया-डीडीयू के रास्ते चलेगी। ये ट्रेनें रद्द रहेंगी 25 अप्रैल को पटना-सासाराम पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। 26 अप्रैल को सासाराम-पटना, पटना-डीडीयू, पटना-आरा, डीडीयू-बक्सर पैसेंजर, पटना-डीडीयू मेमू एक्सप्रेस आैर डीडीयू-पटना मेमू एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा। पुनर्निधारित होकर भी चलेंगी : दानापुर-बक्सर पैसेंजर, बक्सर-पटना पैसेंजर, पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, सासाराम-पटना पैसेंजर समेत कई ट्रेनें 30 से 180 मिनट तक पुनर्निधारित कर चलाई जाएंगी। पटना-डीडीयू रेलखंड पर नेऊरा स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इस वजह से 25 आैर 26 अप्रैल को 7 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, 52 एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। ये ट्रेनें डीडीयू से गया, जहानाबाद होते हुए पटना जंक्शन के रास्ते हावड़ा तक जाएंगी। साथ ही पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने से अन्य ट्रेनों पर करीब 28 हजार यात्रियों का अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। नेऊरा-जटडुमरी रेल लाइन कनेक्टिविटी कार्य के तहत नेऊरा स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 26 अप्रैल तक होगा। इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट 25 अप्रैल को नई दिल्ली-राजेन्द्र नगर स्पेशल 03294, इंदौर-पटना एक्सप्रेस 19321, अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस 13424, ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस 15635, लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 15945 आैर सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस 22947 डीडीयू-गया-जहानाबाद-पटना के रास्ते चलेगी। वहीं कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस 15658 का रूट भी डायवर्ट है। इसी दिन दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस 15657 और आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस 13430 का परिचालन डीडीयू-गया-तिलैया-किउल के रास्ते होगा। 26 अप्रैल को पटना-सीएसएमटी (मुंबई) एक्सप्रेस 22359 पटना-जहानाबाद-गया-डीडीयू के रास्ते चलेगी। ये ट्रेनें रद्द रहेंगी 25 अप्रैल को पटना-सासाराम पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। 26 अप्रैल को सासाराम-पटना, पटना-डीडीयू, पटना-आरा, डीडीयू-बक्सर पैसेंजर, पटना-डीडीयू मेमू एक्सप्रेस आैर डीडीयू-पटना मेमू एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा। पुनर्निधारित होकर भी चलेंगी : दानापुर-बक्सर पैसेंजर, बक्सर-पटना पैसेंजर, पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, सासाराम-पटना पैसेंजर समेत कई ट्रेनें 30 से 180 मिनट तक पुनर्निधारित कर चलाई जाएंगी।


