तेज वोल्टेज से एक दर्जन से अधिक घरों में जले बिजली उपकरण, उपभोक्ताओं को हुआ हजारों रुपए का नुक़सान

तेज वोल्टेज से एक दर्जन से अधिक घरों में जले बिजली उपकरण, उपभोक्ताओं को हुआ हजारों रुपए का नुक़सान

लाठी कस्बे में शुक्रवार शाम को रेलवे रोड़ के किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे घरों में वोल्टेज बढऩे से बिजली उपकरण जल् ग्ए, जिससे उपभोक्ताओं को हजारों रुपए का नुक़सान हुआ है। उपभोक्ताओं ने सर्व करवाकर हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। नवातला मोहल्ले के वाशिदों ने बताया कि शुक्रवार को अचानक घरों में तेज धमाका हुआ तो लोग बाहर निकल आए।

बाद में घरों के अंदर जाकर देखा तो बल्ब, पंखें, कूलर, फ्रीज, इनर्वटर, मोबाइल चार्जर, मीटर आदि जले मिले।करीब एक दर्जन से अधिक घरों में ज्यादा नुकसान हुआ। गांव के कुतुबुद्दीन, जमालदीन, सुभाष खां, रमेश, हमीद खां, रवि, जगदीश सेन आदि ने बताया कि अचानक घर की बिजली लाइन में जोर धमाका हुआ तो मोबाइल चार्जर फट गए और उससे निकली चिंगारियों से बेड का गद्दा जल गया। घर के अंदर लगाए गए पंखे, इनवर्टर, बिजली बोर्ड आदि जल गए।कुतुबुद्दीन ने बताया कि उनके घरों में लगे पंखें, फ्रिज, मीटर आदि जल गए, वहीं रवि, रमेश व जगदीश अन्य लोगों ने बताया कि उनकी दुकानों में पंखों के साथ इनवर्टर, होम थिएटर, बल्ब , ट्यूबलाइट आदि भी फूंक गए।

ट्रांसफार्मर में आया फॉल्ट

स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके घरों के बिजली के कनेक्शन रेलवे रोड़ के किनारे स्थित ट्रांसमीटर से जुड़े हुए हैं। शुक्रवार शाम को इस ट्रांसमीटर में अचानक फॉल्ट आ गया, जिससे एकदम से हाई वोल्टेज प्रवाहित होने से घरों व दुकानों में लगाए गए बिजली उपकरणों में धुआं निकल गया। स्थानीय उपभोक्ताओं को उपकरण फूंकने से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।

लगाया नया ट्रांसफार्मर

लाठी कस्बे में शुक्रवार शाम को रेलवे रोड़ के किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे घरों में वोल्टेज बढऩे से बिजली उपकरण फूंक गए। घटनाक्रम कि जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पुराने ट्रांसफार्मर को बदलने के साथ ही नई वायरिंग कर समस्या का समाधान किया, जिस पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ दुकानदारों ने राहत कि सांस ली। रामगढ़ कस्बे सहित समूचे क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से रात्रि के समय विद्युत आपूर्ति में चल रहे व्यवधान के कारण लोग परेशान है। विद्युत आपूर्ति ठप् होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती के चलते आमजन की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार रात्रि में करीब एक बजे गुल हुई बिजली सुबह तक बहाल नहीं होने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े रहे, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *