2000 सिगरेट जितनी खतरनाक ई-सिगरेट, राजस्थान में बिक रही:7 साल पहले बैन, IPL क्रिकेटर पी रहे, दुकानदार बोले- चाहे जितनी मिलेगी, पार्ट-1

2000 सिगरेट जितनी खतरनाक ई-सिगरेट, राजस्थान में बिक रही:7 साल पहले बैन, IPL क्रिकेटर पी रहे, दुकानदार बोले- चाहे जितनी मिलेगी, पार्ट-1

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हाल ही में जयपुर में मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट (वेप) पीते हुए पकड़े गए थे। लोकसभा के अंदर भी स्पीकर ओम बिरला ने एक सांसद को ई-सिगरेट पीते टोका था। ये मामले चौंकाने वाले हैं, क्योंकि भारत में ई-सिगरेट साल 2019 से बैन है। इसकी वजह इससे होने वाली मौतें हैं। 2019 में ही अमेरिका में 4 महीने में 39 लोगों की जान चली गई थी। ये कितनी खतरनाक है, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सामान्य सिगरेट में जहां 10-15 कश (पफ) होते हैं, वहीं ई-सिगरेट में 30 हजार तक पफ होते हैं। यानी 1 ई-सिगरेट 2000 सामान्य सिगरेट के बराबर होती है। हाल ही में डीआरआई (Directorate of Revenue Intelligence) ने 120 करोड़ रुपए की ई-सिगरेट पकड़ी थी। लगातार मामले सामने आने के बाद भास्कर टीम ने जयपुर और जोधपुर में इन्वेस्टिगेशन किया तो पान की दुकानों और थड़ियों पर ई-सिगरेट बिकती मिली। खरीदने वाले ज्यादातर नाबालिग स्टूडेंट्स। होम डिलीवरी तक की जा रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… जयपुर टोंक रोड : ई-सिगरेट की कीमत 1800 से 2500 रुपए भास्कर टीम टोंक रोड पर भगत पान भंडार पहुंची। वहां काउंटर पर 2 लड़के खड़े थे। रिपोर्टर ने पहले पान का ऑर्डर दिया। थोड़ी देर बात करने पर जब दुकानवाले को भरोसा हो गया तो रिपोर्टर ने वेप (ई-सिगरेट) के फ्लेवर के बारे में पूछा। तभी दूसरा लड़का आया और बोला- ये 13 हजार पफ की है। 1800 रुपए की पडे़गी। (वहां पर ग्राहक लगातार आ रहे थे। रिपोर्टर ने एक ई-सिगरेट लेकर जेब में रख ली। उसे ऑनलाइन ही रुपए देने को कहा।) मालवीय नगर : लड़के ने हां किया, मालिक ने किया इनकार इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि मालवीय नगर में काफी समय से बंद गोल्ड सुख मॉल के कोने पर मिठास पान पर ई-सिगरेट मिलती है। रिपोर्टर दोपहर में वहां पहुंचा। काउंटर पर खड़े लड़के से वेप मांगी। लड़के ने हामी भरी और दुकान मालिक से कहा- भैया वेप मांग रहे हैं। दुकानदार ने रिपोर्टर को शक की नजर से देखा और बोला- हम नहीं रखते हैं। भास्कर टीम का एक साथी कुछ देर वहीं खड़ा रहा। मालिक ने नौकर को धमकाया- नए ग्राहकों को नहीं देनी है। खुद मना कर दिया कर। बहुत सख्ती चल रही है। इसके थोड़ी देर के बाद तीन युवक दुकान पर आए और ई-सिगरेट मांगी। मालिक ने उन्हें पेड़ के पास खड़े रहने के लिए कहा। वे चले गए। मालवीय नगर : दुकानदार बोला- अब नहीं बेचते हैं भास्कर रिपोर्टर मालवीय नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पीछे मिस्टर पानवाला पर पहुंचा। वहां काफी हुक्के और कार हुक्के रखे थे। रिपोर्टर ने वेप के बारे में पूछा। काउंटर पर मौजूद लड़कों ने एक-दूसरे को देखा और कहा- हम नहीं बेचते हैं। रिपोर्टर ने कहा- पहले यहीं से लेकर गए हैं। दुकानदार बोला- अब नहीं बेचते हैं। रिपोर्टर ने एक-दो दिन बाद मंगाकर देने के लिए कहा तो भी दुकानदार ने मना कर दिया। राजापार्क : दुकानदार बोला- एडवांस पेमेंट पर मंगवाते हैं भास्कर टीम राजापार्क में भी मिठास पान की शॉप पर गई। (इसके बाद दुकानदार ने रिपोर्टर का नंबर लिया और अपनी दूसरी दुकान के नंबर पर कॉल किया। अपने भाई को बोला कि ये नंबर सेव कर लेना। कभी कॉल करें तो माल दे देना। ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद वो अंदर गया और वेप के सैंपल ले आया।) (रिपोर्टर सैंपल चेक करने के बहाने दुकान के अंदर गए और बाहर आ गए। इस दौरान सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद जगतपुरा में भगत पान भंडार व गोपालपुरा मोड़ पर भी कई दुकानों पर पड़ताल की। किसी ने कहा- हम नहीं बेचते हैं तो कई दुकानदारों ने कहा- सख्ती चल रही है।) जोधपुर सरदारपुरा : ई-सिगरेट के 6 फ्लेवर सामने रख दिए रिपोर्टर जोधपुर के सरदारपुरा में 12बी रोड पर Alish pan की दुकान पर पहुंचा। जलजोग चौराहा : सप्लाई नहीं हो रही, ऑर्डर करने पर मिलेगा (इसके बाद दुकानदार ने किसी को फोन लगाया। फोन पर बात करने के बाद बताया- सिर्फ मैंगो फ्लेवर में ई-सिगरेट मिलेगी। कीमत 32 हजार रुपए है। 30 हजार पफ आएंगे।) (इसके बाद दुकानदार ने रिपोर्टर को अपने मोबाइल पर ई-सिगरेट की फोटो दिखाई।) इसलिए खतरनाक है : एक स्टूडेंट के सांस की नली में छल्ले बने, लंग्स खराब डॉक्टर शीतू सिंह ने बताया कि उनके पास हर महीने 2 गंभीर मरीज आ रहे हैं, जिनकी तबीयत ई-सिगरेट के कारण बिगड़ी। उन्होंने बताया कि एक कॉलेज स्टूडेंट करीब 7 महीने से वेप पी रहा था। उसकी सांस की नली में छल्ले बन गए। सांस नहीं ले पा रहा था। लंग्स खराब होने लगे। ऐसे में उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। अब उसकी तबीयत ठीक है। ज्यादातर कस्टमर कॉलेज स्टूडेंट्स, ई-सिगरेट की होम डिलीवरी भी ई-सिगरेट की लत के शिकार में ज्यादा युवा और कॉलेज स्टूडेंट्स हैं। ई-सिगरेट के नाम से मांगने पर कोई भी नहीं देगा। वेप मांगने पर ही रेस्पॉन्स मिलेगा। ज्यादातर दुकानदार रेगुलर कस्टमर को ही ई-सिगरेट देते हैं। इसके अलावा कई लोग ई-सिगरेट की होम डिलीवरी भी करते हैं। रिपोर्टर ने गूगल पर ई-सिगरेट और वेप के बारे में सर्च किया तो कई सारे नंबर आ गए। इन नंबरों पर कॉल किया तो किसी ने रिस्पॉन्स नहीं दिया। इसके बाद इन नंबरों पर वॉट्सऐप कॉल किया। डीपी में ई-सिगरेट की फोटो थी। कॉल रिसीव करने वाले ने एक वेप की कीमत 1500 रुपए बताई। बोला- पोर्टर से होम डिलीवरी होगी। पहले एडवांस देना होगा। कैसे भी माल मिल जाएगा? रिपोर्टर ने 50 से ज्यादा पीस की डिमांड की तो बोला- कितना भी ले लो, मिल जाएगा। रिपोर्टर ने रेट ठीक लगाने के लिए कहा तो बोला- एक हजार रुपए में एक वेप मिल जाएगा। रिपोर्टर ने बहाने से मिलने के लिए बुलाने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। हमें मोबाइल पर वेप के कई सैंपल की बहुत सारी इमेज भेज दी। सरकार ने 2019 में लगाया था ई-सिगरेट पर प्रतिबंध भारत सरकार ने साल 2019 में ई-सिगरेट और सभी इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन डिलीवरी सिस्टम (ENDS) पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। 2019 में प्रोहिबिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट 2019 लागू किया गया था। इस कानून के तहत ई-सिगरेट बनाना, आयात, निर्यात, बिक्री, ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज और विज्ञापन करना पूरी तरह गैरकानूनी है। सरकार का मानना है कि ई-सिगरेट से युवाओं को निकोटिन की लत लग जाती है। इससे गंभीर स्वास्थ्य की समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जो बहुत हानिकारक है। 3 साल में 20 हजार से ज्यादा ई-सिगरेट जब्त डीआरआई जयपुर की टीम ने सी स्कीम और विद्याधरनगर एरिया में 10540 ई-सिगरेट जब्त की थी। इनकी कीमत करीब 1.55 करोड़ रुपए थी। जयपुर में दो बड़े गोदामों पर भी रेड की थी। 3 साल में डीआरआई 20000 से ज्यादा ई-सिगरेट जब्त कर चुका है। ये ई-सिगरेट चीन, मलेशिया और दुबई से मंगाई गई थी। पुलिस ने 8 मुकदमे दर्ज किए थे और 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। ये आंकड़े 30 अप्रैल 2025 तक पुलिस रिकॉर्ड के हैं। ——— यह खबर भी पढ़िए… जयपुर में अवैध डांस बार, ग्राहक उड़ाते हैं नोट:डिमांड पर जमीन पर लेटकर नाचने लगी लड़की, रशियन कॉल गर्ल की 18 हजार तक बोली जयपुर के पॉश इलाकों में बीयर बार की आड़ में अवैध डांस बार चल रहे हैं। अश्लील डांस कर रही बार गर्ल्स पर कस्टमर नोट उड़ाते हैं। रशियन कॉल गर्ल्स बुलाई जाती हैं, जिनकी 7 से 18 हजार रुपए तक बोली लगती है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *