झारखंड में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रांची में सुबह 9 से 11 बजे के बीच तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले 24 घंटे की तुलना में 8.6 डिग्री कम है। बोकारो में सबसे अधिक 25 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि रांची में करीब 14-15 मिमी बारिश हुई। जमशेदपुर, चाईबासा और मेदिनीनगर में भी तापमान में 3 से 6.5 डिग्री तक गिरावट आई है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। आज भी कई जिलों में बादल, बारिश के आसार शनिवार सुबह से ही राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। राजधानी रांची में भी घने काले बादलों के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने रांची, गुमला, खूंटी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। धनबाद में शुक्रवार को सुबह 10 बजे के बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश के कारण तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत बारिश जहां एक ओर राहत लेकर आई है, वहीं दूसरी ओर वज्रपात की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। रांची के इटकी क्षेत्र में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि बोकारो, गढ़वा और धनबाद में भी अलग-अलग घटनाओं में लोगों ने जान गंवाई। जामताड़ा में वज्रपात से तीन मवेशियों की भी मौत हो गई। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण न लें। सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। अगले 24 घंटे में और गिर सकता है पारा मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर दो टर्फ लाइन सक्रिय हैं, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव आया है। 31 मई तक राज्य के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। झारखंड में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रांची में सुबह 9 से 11 बजे के बीच तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले 24 घंटे की तुलना में 8.6 डिग्री कम है। बोकारो में सबसे अधिक 25 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि रांची में करीब 14-15 मिमी बारिश हुई। जमशेदपुर, चाईबासा और मेदिनीनगर में भी तापमान में 3 से 6.5 डिग्री तक गिरावट आई है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। आज भी कई जिलों में बादल, बारिश के आसार शनिवार सुबह से ही राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। राजधानी रांची में भी घने काले बादलों के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने रांची, गुमला, खूंटी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। धनबाद में शुक्रवार को सुबह 10 बजे के बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश के कारण तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत बारिश जहां एक ओर राहत लेकर आई है, वहीं दूसरी ओर वज्रपात की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। रांची के इटकी क्षेत्र में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि बोकारो, गढ़वा और धनबाद में भी अलग-अलग घटनाओं में लोगों ने जान गंवाई। जामताड़ा में वज्रपात से तीन मवेशियों की भी मौत हो गई। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण न लें। सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। अगले 24 घंटे में और गिर सकता है पारा मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर दो टर्फ लाइन सक्रिय हैं, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव आया है। 31 मई तक राज्य के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।


