मोहनिया में सड़क किनारे मिला महिला का शव:भीषण लू से मौत की आशंका, आधार कार्ड से हुई पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मोहनिया में सड़क किनारे मिला महिला का शव:भीषण लू से मौत की आशंका, आधार कार्ड से हुई पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मोहनिया थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पुल के पास एक महिला का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में भीषण लू लगने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान कटराकला गांव निवासी मलचंद कहार की 55 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण लू लगना प्रतीत हो रहा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुनिश्चित की। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजा गया है। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण लू लगना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मोहनिया थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पुल के पास एक महिला का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में भीषण लू लगने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान कटराकला गांव निवासी मलचंद कहार की 55 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण लू लगना प्रतीत हो रहा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुनिश्चित की। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजा गया है। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण लू लगना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *