भीषण गर्मी में डिलीवरी कर्मियों को राहत देने की तैयारी:पटना में लगेंगे शेड और पेयजल केंद्र, मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निगम के साथ की बैठक

भीषण गर्मी में डिलीवरी कर्मियों को राहत देने की तैयारी:पटना में लगेंगे शेड और पेयजल केंद्र, मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निगम के साथ की बैठक

भीषण गर्मी के दौरान होम डिलीवरी और कुरियर सेवा से जुड़े कर्मियों को राहत पहुंचाने के लिए शहर में शेड और पेयजल केंद्र बनेंगे। आज नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री नीतीश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के कर्मियों को धूप से राहत मिल सके। इसके साथ ही इन स्थानों पर स्वच्छ और ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। होम डिलीवरी सेवाओं, ई-कॉमर्स गतिविधियों पर चर्चा हुई इस बैठक में शहर में लगातार बढ़ रही होम डिलीवरी सेवाओं, ई-कॉमर्स गतिविधियों और कुरियर सेवाओं से जुड़े कर्मियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन सेवाओं और होम डिलीवरी की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में बड़ी संख्या में डिलीवरी और कुरियर कर्मी दिनभर तेज धूप और अत्यधिक गर्मी में काम करने को मजबूर हैं। पेयजल केंद्र स्थापित करने के निर्देश उन्होंने कहा कि नगर निगम यह सुनिश्चित करे कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पेयजल केंद्र स्थापित किए जाएं। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह पहल केवल सुविधा नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा विषय है, क्योंकि ये कर्मी प्रतिदिन लोगों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर और पटना नगर आयुक्त यशपाल मीणा मौजूद रहे। भीषण गर्मी के दौरान होम डिलीवरी और कुरियर सेवा से जुड़े कर्मियों को राहत पहुंचाने के लिए शहर में शेड और पेयजल केंद्र बनेंगे। आज नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री नीतीश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के कर्मियों को धूप से राहत मिल सके। इसके साथ ही इन स्थानों पर स्वच्छ और ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। होम डिलीवरी सेवाओं, ई-कॉमर्स गतिविधियों पर चर्चा हुई इस बैठक में शहर में लगातार बढ़ रही होम डिलीवरी सेवाओं, ई-कॉमर्स गतिविधियों और कुरियर सेवाओं से जुड़े कर्मियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन सेवाओं और होम डिलीवरी की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में बड़ी संख्या में डिलीवरी और कुरियर कर्मी दिनभर तेज धूप और अत्यधिक गर्मी में काम करने को मजबूर हैं। पेयजल केंद्र स्थापित करने के निर्देश उन्होंने कहा कि नगर निगम यह सुनिश्चित करे कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पेयजल केंद्र स्थापित किए जाएं। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह पहल केवल सुविधा नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा विषय है, क्योंकि ये कर्मी प्रतिदिन लोगों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर और पटना नगर आयुक्त यशपाल मीणा मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *