अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जहानाबाद समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सहकारिता गतिविधियों को सशक्त बनाना, पैक्सों को आत्मनिर्भर एवं बहुउद्देशीय बनाना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना था। इस दौरान विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। जिला पदाधिकारी ने डेयरी विभाग के जिला प्रभारी और दुग्ध शीतक केंद्र, जहानाबाद को निर्देश दिया कि जिले की जिन 15 पंचायतों में अब तक दुग्ध सहकारी समितियों का गठन नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर जल्द समिति गठन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादक किसानों को सहकारिता व्यवस्था से जोड़कर आर्थिक लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। हुलासगंज में बनेगी मत्स्यजीवी सहयोग समिति
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि हुलासगंज प्रखंड में आगामी दो माह के भीतर मत्स्यजीवी सहयोग समिति का निबंधन सुनिश्चित कराया जाए। इससे मत्स्य पालकों को सरकारी योजनाओं और सहकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। पैक्सों में CSC सेवाओं को बढ़ाने का निर्देश
पैक्सों में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को सक्रिय और प्रभावी बनाने को लेकर जिला पदाधिकारी ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बैनर, पोस्टर और अन्य प्रचार माध्यमों से ग्रामीण क्षेत्रों में CSC सेवाओं की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लेनदेन सुनिश्चित हो सके और पैक्स डिजिटल सेवाओं से जुड़ सकें। व्यवसाय विविधिकरण पर होगी कार्यशाला
बैठक में पैक्सों के व्यवसाय विविधिकरण पर भी विशेष चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने नाबार्ड के जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि पैक्सों और सहकारी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला आयोजित की जाए। इस कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता और सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पहल की जाएगी। ग्रामीण हाट संचालन योजना को मिलेगा बढ़ावा
बैठक के दौरान नाबार्ड के जिला प्रबंधक ने जानकारी दी कि पैक्स सरकारी, निजी अथवा अपनी भूमि को लीज पर लेकर ग्रामीण हाट संचालित कर सकते हैं। इस पर जिला पदाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और पैक्सों को ग्रामीण हाट संचालन के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों के विपणन और ग्रामीण रोजगार को नई गति मिल सके। कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी समेत सहकारिता विभाग, नाबार्ड, डेयरी विभाग, कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जहानाबाद समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सहकारिता गतिविधियों को सशक्त बनाना, पैक्सों को आत्मनिर्भर एवं बहुउद्देशीय बनाना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना था। इस दौरान विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। जिला पदाधिकारी ने डेयरी विभाग के जिला प्रभारी और दुग्ध शीतक केंद्र, जहानाबाद को निर्देश दिया कि जिले की जिन 15 पंचायतों में अब तक दुग्ध सहकारी समितियों का गठन नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर जल्द समिति गठन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादक किसानों को सहकारिता व्यवस्था से जोड़कर आर्थिक लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। हुलासगंज में बनेगी मत्स्यजीवी सहयोग समिति
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि हुलासगंज प्रखंड में आगामी दो माह के भीतर मत्स्यजीवी सहयोग समिति का निबंधन सुनिश्चित कराया जाए। इससे मत्स्य पालकों को सरकारी योजनाओं और सहकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। पैक्सों में CSC सेवाओं को बढ़ाने का निर्देश
पैक्सों में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को सक्रिय और प्रभावी बनाने को लेकर जिला पदाधिकारी ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बैनर, पोस्टर और अन्य प्रचार माध्यमों से ग्रामीण क्षेत्रों में CSC सेवाओं की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लेनदेन सुनिश्चित हो सके और पैक्स डिजिटल सेवाओं से जुड़ सकें। व्यवसाय विविधिकरण पर होगी कार्यशाला
बैठक में पैक्सों के व्यवसाय विविधिकरण पर भी विशेष चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने नाबार्ड के जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि पैक्सों और सहकारी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला आयोजित की जाए। इस कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता और सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पहल की जाएगी। ग्रामीण हाट संचालन योजना को मिलेगा बढ़ावा
बैठक के दौरान नाबार्ड के जिला प्रबंधक ने जानकारी दी कि पैक्स सरकारी, निजी अथवा अपनी भूमि को लीज पर लेकर ग्रामीण हाट संचालित कर सकते हैं। इस पर जिला पदाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और पैक्सों को ग्रामीण हाट संचालन के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों के विपणन और ग्रामीण रोजगार को नई गति मिल सके। कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी समेत सहकारिता विभाग, नाबार्ड, डेयरी विभाग, कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।