बकरीद के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद:62 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट-पुलिस बल तैनात, डीएम-एसपी ने की ब्रीफिंग

बकरीद के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद:62 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट-पुलिस बल तैनात, डीएम-एसपी ने की ब्रीफिंग

शेखपुरा में आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों और पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी। त्योहार के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 62 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बकरीद का त्योहार 28 मई से 30 मई तक मनाए जाने की संभावना है। डीएम ने निर्देश दिया कि 27 मई की दोपहर से ही सभी पुलिस बल अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर मुस्तैद रहेंगे। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 62 महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कमासी, हुसैनाबाद, पचना बरूई, कुंडा, बड़ी मस्जिद चेवाड़ा, अहियापुर बड़ी दरगाह मस्जिद, लालबाग शकूंत और तरछा मुहल्ला जैसे क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अफवाहों से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर, त्योहार की पल-पल की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित श्रीकृष्ण सभागार में एक विशेष जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 27 मई की दोपहर 2 बजे से लेकर 28 मई की रात्रि 10 बजे तक लगातार सक्रिय रहेगा। नियंत्रण कक्ष को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है, और जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार को इसका प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रशासन ने एसडीओ, बीडीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने और समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों और पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी। त्योहार के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 62 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बकरीद का त्योहार 28 मई से 30 मई तक मनाए जाने की संभावना है। डीएम ने निर्देश दिया कि 27 मई की दोपहर से ही सभी पुलिस बल अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर मुस्तैद रहेंगे। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 62 महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कमासी, हुसैनाबाद, पचना बरूई, कुंडा, बड़ी मस्जिद चेवाड़ा, अहियापुर बड़ी दरगाह मस्जिद, लालबाग शकूंत और तरछा मुहल्ला जैसे क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अफवाहों से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर, त्योहार की पल-पल की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित श्रीकृष्ण सभागार में एक विशेष जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 27 मई की दोपहर 2 बजे से लेकर 28 मई की रात्रि 10 बजे तक लगातार सक्रिय रहेगा। नियंत्रण कक्ष को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है, और जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार को इसका प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रशासन ने एसडीओ, बीडीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने और समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *