पटना मेट्रो के अंडरग्राउंड सेक्शन के प्रमुख स्टेशनों पर काम लगातार जारी है। पटना यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन पर सीढ़ियों का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, कॉनकोर्स लेवल पर ग्रेनाइट लगाने का काम किया जा रहा है। इसी बीच, पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन पर रिट्रीवल शाफ्ट का निर्माण आगे बढ़ रहा है, जो अंडरग्राउंड नेटवर्क के विकास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। दूसरी ओर पटना मेट्रो के काम के कारण मीठापुर इलाके में 7 घंटे से बिजली गुल है। मेट्रो वर्क के कारण 11 केवी फीडर कट जाने से बिजली आपूर्ति ठप है। 11 केवी फीडर को शिफ्ट किया गया था पोस्टल पार्क, संजय नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि, कुछ इलाकों में वैकल्पिक सोर्स से आंशिक रूप से बिजली बहाल की गई, लेकिन पूरी सप्लाई अब तक बहाल नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत हाल ही में 11 केवी फीडर को शिफ्ट किया गया था, जिसकी लोकेशन की जानकारी भी उपलब्ध थी। इसके बावजूद केबल कटने की घटना को लेकर आश्चर्य जताया जा रहा है।
आकाशवाणी स्टेशन के लिए मुआवजा लेने के लिए आवेदन आया वहीं, आकाशवाणी स्टेशन के लिए 1.18 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। मुआवजा लेने के लिए एक आवेदन आया है। इसपर आपत्ति रहने के कारण सुनवाई जारी है। पटना मेट्रो के चार स्टेशनों की जमीन पर अभी पेच बरकरार है। इसमें राजा बाजार, रूकनपुरा, पटना जंक्शन और खेमनीचक स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, राजा बाजार स्टेशन के लिए 0.52 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। इसके लिए दो आवेदन आए हैं। यह कृषि विभाग की जमीन है। पटना मेट्रो के अंडरग्राउंड सेक्शन के प्रमुख स्टेशनों पर काम लगातार जारी है। पटना यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन पर सीढ़ियों का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, कॉनकोर्स लेवल पर ग्रेनाइट लगाने का काम किया जा रहा है। इसी बीच, पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन पर रिट्रीवल शाफ्ट का निर्माण आगे बढ़ रहा है, जो अंडरग्राउंड नेटवर्क के विकास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। दूसरी ओर पटना मेट्रो के काम के कारण मीठापुर इलाके में 7 घंटे से बिजली गुल है। मेट्रो वर्क के कारण 11 केवी फीडर कट जाने से बिजली आपूर्ति ठप है। 11 केवी फीडर को शिफ्ट किया गया था पोस्टल पार्क, संजय नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि, कुछ इलाकों में वैकल्पिक सोर्स से आंशिक रूप से बिजली बहाल की गई, लेकिन पूरी सप्लाई अब तक बहाल नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत हाल ही में 11 केवी फीडर को शिफ्ट किया गया था, जिसकी लोकेशन की जानकारी भी उपलब्ध थी। इसके बावजूद केबल कटने की घटना को लेकर आश्चर्य जताया जा रहा है।
आकाशवाणी स्टेशन के लिए मुआवजा लेने के लिए आवेदन आया वहीं, आकाशवाणी स्टेशन के लिए 1.18 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। मुआवजा लेने के लिए एक आवेदन आया है। इसपर आपत्ति रहने के कारण सुनवाई जारी है। पटना मेट्रो के चार स्टेशनों की जमीन पर अभी पेच बरकरार है। इसमें राजा बाजार, रूकनपुरा, पटना जंक्शन और खेमनीचक स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, राजा बाजार स्टेशन के लिए 0.52 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। इसके लिए दो आवेदन आए हैं। यह कृषि विभाग की जमीन है।


