भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार शरीफ नगर उत्तरी मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को बबुरबन्ना मोहल्ले के सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष संदीप कुमार की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का संचालन नगर महामंत्री मोनू कुमार ने किया। पूरे महीने चलेंगे जनसंपर्क और स्वच्छता अभियान बैठक में बतौर मंडल प्रभारी शामिल हुए जिला मंत्री अमरेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक पूरे महीने कार्यक्रम चलेंगे। इसके तहत वृक्षारोपण, व्यापक जनसंपर्क, स्वच्छता अभियान और योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर पार्टी विशेष तैयारी कर रही है। जिला मंत्री अमरेश कुमार ने बताया कि 05 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने अब एक जन आंदोलन का रूप ले लिया है। इस अभियान के तहत देशभर में अब तक 140 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार, इस पर्यावरण दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए बैठक के दौरान ही कार्यकर्ताओं के बीच फलदार और छायादार पौधों का वितरण कर उन्हें बूथ स्तर पर लगाने का निर्देश दिया गया। बैठक में इनकी रही उपस्थिति इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेम जीत कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राजकमल पासवान, शक्ति केन्द्र प्रमुख सुनील कुमार के साथ-साथ बूथ अध्यक्ष राजदीप कुमार, अविनाश कुमार, राजेश चन्द्र दीपक, शशिकांत सिन्हा, अरविंद कुमार और कमल प्रभाकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार शरीफ नगर उत्तरी मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को बबुरबन्ना मोहल्ले के सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष संदीप कुमार की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का संचालन नगर महामंत्री मोनू कुमार ने किया। पूरे महीने चलेंगे जनसंपर्क और स्वच्छता अभियान बैठक में बतौर मंडल प्रभारी शामिल हुए जिला मंत्री अमरेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक पूरे महीने कार्यक्रम चलेंगे। इसके तहत वृक्षारोपण, व्यापक जनसंपर्क, स्वच्छता अभियान और योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर पार्टी विशेष तैयारी कर रही है। जिला मंत्री अमरेश कुमार ने बताया कि 05 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने अब एक जन आंदोलन का रूप ले लिया है। इस अभियान के तहत देशभर में अब तक 140 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार, इस पर्यावरण दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए बैठक के दौरान ही कार्यकर्ताओं के बीच फलदार और छायादार पौधों का वितरण कर उन्हें बूथ स्तर पर लगाने का निर्देश दिया गया। बैठक में इनकी रही उपस्थिति इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेम जीत कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राजकमल पासवान, शक्ति केन्द्र प्रमुख सुनील कुमार के साथ-साथ बूथ अध्यक्ष राजदीप कुमार, अविनाश कुमार, राजेश चन्द्र दीपक, शशिकांत सिन्हा, अरविंद कुमार और कमल प्रभाकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


