नालंदा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना:जेवरात सहित कैश की चोरी, प्रयागराज में रहता है पूरा परिवार

नालंदा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना:जेवरात सहित कैश की चोरी, प्रयागराज में रहता है पूरा परिवार

नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र स्थित अस्त गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त मकान मालिक सपरिवार राज्य से बाहर थे। मामले को लेकर पीड़ित विजय पांडेय की बेटी मुस्कान पांडेय ने गुरुवार को थरथरी थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। चोरों को थी घर की पूरी जानकारी पीड़ित विजय पांडेय पिछले कई साल से जीविकोपार्जन के सिलसिले में अपने परिवार के साथ प्रयागराज में रहते हैं। उनकी इसी अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। शिकायतकर्ता मुस्कान पांडेय ने बताया कि चोरों ने घर के केवल उन तीन कमरों के ताले तोड़े, जिनमें नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान रखे हुए थे। उन्होंने आशंका जताई है कि जिस सटीकता से केवल कीमती सामान वाले कमरों को निशाना बनाया गया है, उससे स्पष्ट होता है कि चोरों को घर के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी और इस वारदात को पूरी रेकी के बाद पूर्व नियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। दो दिनों से खुला था मुख्य द्वार, तब हुआ शक चूंकि परिवार गांव में नहीं रहता है, इसलिए चोरी की यह घटना किस दिन और किस वक्त हुई, इसका सटीक पता नहीं चल सका है। हालांकि, पड़ोसियों और ग्रामीणों ने बताया कि घर का मुख्य गेट पिछले दो दिनों से खुला हुआ था। लगातार दो दिन तक गेट खुला देखने के बाद ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद चोरी की यह बात सामने आई। डॉग स्क्वॉड की मदद से सुराग तलाश रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। थरथरी थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुस्कान पांडेय की ओर से चोरी का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के खुलासे के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली है। डॉग स्क्वॉड की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर सुराग जुटाने का बारीकी से प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र स्थित अस्त गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त मकान मालिक सपरिवार राज्य से बाहर थे। मामले को लेकर पीड़ित विजय पांडेय की बेटी मुस्कान पांडेय ने गुरुवार को थरथरी थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। चोरों को थी घर की पूरी जानकारी पीड़ित विजय पांडेय पिछले कई साल से जीविकोपार्जन के सिलसिले में अपने परिवार के साथ प्रयागराज में रहते हैं। उनकी इसी अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। शिकायतकर्ता मुस्कान पांडेय ने बताया कि चोरों ने घर के केवल उन तीन कमरों के ताले तोड़े, जिनमें नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान रखे हुए थे। उन्होंने आशंका जताई है कि जिस सटीकता से केवल कीमती सामान वाले कमरों को निशाना बनाया गया है, उससे स्पष्ट होता है कि चोरों को घर के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी और इस वारदात को पूरी रेकी के बाद पूर्व नियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। दो दिनों से खुला था मुख्य द्वार, तब हुआ शक चूंकि परिवार गांव में नहीं रहता है, इसलिए चोरी की यह घटना किस दिन और किस वक्त हुई, इसका सटीक पता नहीं चल सका है। हालांकि, पड़ोसियों और ग्रामीणों ने बताया कि घर का मुख्य गेट पिछले दो दिनों से खुला हुआ था। लगातार दो दिन तक गेट खुला देखने के बाद ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद चोरी की यह बात सामने आई। डॉग स्क्वॉड की मदद से सुराग तलाश रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। थरथरी थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुस्कान पांडेय की ओर से चोरी का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के खुलासे के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली है। डॉग स्क्वॉड की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर सुराग जुटाने का बारीकी से प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *