अस्पताल में बाउंड्रीवॉल नहीं, घुस रहे मवेशी

भास्कर संवाददाता | करताना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसर की सुरक्षा व्यवस्था गंभीर लापरवाही का शिकार है। अस्पताल परिसर के चारों ओर बाउंड्रीवॉल नहीं है। इससे बेसहारा मवेशी और जंगली जानवर बेधड़क अंदर घुस रहे हैं। परिसर खुला है। इसलिए जहरीले कीड़े-मकोड़े भी अस्पताल भवन और स्टाफ क्वार्टर तक पहुंच रहे हैं। इससे मरीजों और कर्मचारियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। अस्पताल से करताना, बाजनिया, नयागांव, गोदड़ी, रूंदलाय और गोंदागांवकलां सहित कई गांव जुड़े हैं। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाज के लिए आते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल परिसर के चारों ओर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाए। इससे मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *