भास्कर संवाददाता | शिवपुरी पीके विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव कराई। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी नीरज गौड़ ने बताया कि ड्राइव में इंजीनियरिंग संकाय के 24 छात्रों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों के बाद कंपनी ने शिवम शर्मा को डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के पद के लिए चुना। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने खुशी जताई। छात्र शिवम शर्मा को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट टीम के समर्पण, प्रयासों की सराहना की। इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सभी सदस्यों के प्रयासों की भी प्रशंसा की। पीके विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को रोजगार के बेहतर मौके देने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। आयोजन से छात्रों को तकनीकी कौशल परखने का मौका मिला। उद्योग जगत से सीधे जुड़ने का अवसर भी मिला।


